राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मेहुल चौकसी, जाकिर नाइक से बड़े कनेक्शन का आरोप

  • चौकसी ने 10 तो नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को दिए थे 50 लाख रुपए
  • भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप

आम मत | नई दिल्ली

भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। भाजपा ने कांग्रेस पर पीएनबी घोटाला के भगोड़े मेहुल चौकसी और कट्टरपंथी जाकिर नाइक से बडे़ कनेक्शन का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जाकिर नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट के नाम 8 जुलाई 2011 को 50 लाख का चेक दिया था। इसी तरह चौकसी ने भी ट्रस्ट को 10 लाख रुपए दिए थे।

पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि चौकसी के नाम पर गीताजति ग्रुप है। इसके तहत एक और कंपनी मैसर्स नवीराज एस्टेट्स. आती है। इसने 29 अगस्त 2014 को राजीव गांधी फाउंडेशन को चेक नंबर 676400 के माध्यम से 10 लाख रुपए दान किए। वहीं, यस बैंक घोटाला आरोपी राणा कपूर ने वर्ष 2016 में 9.45 लाख रुपए और एनएससीएल स्कैम आरोपी जिग्नेश शाह ने 50 लाख का डोनेशन दिया था।

नाइक ने वर्ष 2012-16 के बीच करीब 50 करोड़ रुपए ट्रस्ट को दिए

पात्रा ने आगे कहा कि जाकिर नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन, मैसर्स हारमोनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से ट्रस्ट को पैसा दिया गया। मैसर्स हारमोनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2012 से 2016 के बीच लगभग 50 करोड़ रुपए राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर दिए गए। वहीं, आइआरएफ ने साल 2003-04 में 64.86 करोड़ और 2016-17 के बीच 75 करोड़ रुपए दिए गए। इसकी पीएमएलए के तहत जांच हो रही है। इससे कांग्रेस को पैसा दिया गया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button