राजनीति खबरेंNewsराजस्थान

देश में जल्द बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून:आहूजा

श्रीगंगानगर,

जनसंख्या नियंत्रण समाधान फाउंडेशन के राजस्थान संरक्षक और अलवर के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) जल्द ही बनेगा।

Population Control Law in India

श्री आहूजा (Ex BJP MLA Gyan Dev Ahuja) रविवार को यहां फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने देश की सबसे गंभीर समस्या जनसंख्या के बारे में केंद्र और राज्य नेतृत्व द्वारा अब तक किए गए कार्यों और प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनमानस को बताने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इसका दायित्व उन को सौंपा गया है। श्री आहूजा ने कहा कि देश में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इससे जनसंख्या और भौतिक साधनों में बहुत ज्यादा असंतुलन पैदा हो रहा है। देश में अराजकता का माहौल पैदा होने का खतरा भी हो सकता है।

चिंतक लोगों ने इस फाउंडेशन की जरूरत को महसूस किया। उन्होंने आम जनमानस में इस असामान्य बढ़ोतरी को रोकने के लिए आह्वान किया गया। केंद्र सरकार से भी दो बच्चों के कानून बनाने के बारे में मंत्रणा की। साथ में कुछ सुझाव भी दिए। इसके लिए देश में वातावरण भी तैयार किया जा रहा है।

देश में जल्द बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून:आहूजा | google news follow aammat india

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button