एंटरटेनमेंटप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट-कृति सेनॉन बेस्ट एक्ट्रेस

69th National Film Awards 2023

– रॉकेट्री को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आरआरआर को भी मिले कई श्रेणियों में पुरस्कार

आम मत | जयपुर। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) की गुरुवार को घोषणा हो गई। इसमें पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर घोषित किया गया। वहीं, आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनॉन (मिमी) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित की गई। वहीं, आर माधवन की रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट बेस्ट फिल्म रही। ये पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए घोषित किए गए हैं।

करीब 80 विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की गई। द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एककीकरण की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नर्गिस दत्त पुरस्कार मिलेगा। वहीं, गोदावरी के लिए निखिल महाजन को बेस्ट डायरेक्टर घोषित किया गया। इसी तरह, पंकज त्रिपाठी (मिमी), पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स) के लिए बेस्ट सपोॢटंग एक्टर चुने गए। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार साउथ फिल्मों की धूम देखने को मिली।

इस बार अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा. बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड एक था गांव को मिला है। इसका प्रोडक्शन और निर्देशन सृष्टि लखेरा ने किया है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। सरदार उधम ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। आरआरआर ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता है।

69th National Film Awards: पुरस्कारों की लिस्ट

बेस्ट अभिनेता- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)

बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- आरआरआर

बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट-आरआरआर

स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह

बेस्ट लिरिक्स- कोंडा पोलम

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा द राइज

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी (प्रीतिशील सिंह डिसोजा)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम (वीरा कपूर)

बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी (संजय लीला भंसाली)

बेस्ट स्कीनप्ले-गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट डायलॉग राइटर- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट सिनमैटोग्राफी- सरदार उधम

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- श्रेया घोषाल

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- काल भैरव

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- छेल्लो शो

बेस्ट मिशिंग फिल्म- बूम्बा राइड

बेस्ट असमी फिल्म- अनुर बंगाली फिल्म- कलकोक्खो: हाउस ऑफ टाइम

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम

बेस्ट गुजराती फिल्म- लास्ट फिल्म शो

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

बेस्ट मैथिली फिल्म- समानांतर

बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा काय जाला

बेस्ट मलयालम फिल्म- होम बेस्ट मितेलियन फिल्म- इखोयगी यम

बेस्ट उडिय़ा फिल्म- प्रतीक्षा

बेस्ट तमिल फिल्म- कादैसी विवासयी

बेस्ट तेलगु फिल्म- उप्पेणा

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट-कृति सेनॉन बेस्ट एक्ट्रेस | google news follow aammat india
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button