राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी के मन की बात को यूट्यूब पर पहली बार मिले लाइक से ज्यादा डिसलाइक

आम मत | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 68वीं बार मन की कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था। आधे घंटे चले इस कार्यक्रम को टीवी-रेडियो के अलावा यूट्यूब पर भी प्रसारित किया गया। पहली बार इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर 11.93 लाख से अधिक डिसलाइक मिले। कार्यक्रम को भाजपा, पीआईबी, डीडी नेशनल, नरेंद्र मोदी और पीएमओ इंडिया यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया।

जनवरी से अब तक कुल 8 बार मोदी कर चुके हैं मन की बात

इस साल जनवरी से अगस्त के बीच में प्रधानमंत्री ने 8 बार ‘मन की बात’ की। भाजपा के यूट्यूब चैनल पर जनवरी में की गई मन की बात को 16,879 व्यू के साथ 1199 लाइक मिले और 277 डिसलाइक मिले थे। वहीं, फरवरी में व्यूज बढ़कर दोगुने से अधिक यानी 34,349 हुए। लाइक 2023 और डिसलाइक घटकर महज 96 रह गए। इसी तरह मार्च में व्यूज 2.76 लाख हो गए। लाइक 8836 और डिसलाइक 1343 हो गए।

अप्रैल में भाजपा के यूट्यूब चैनल पर मन की बात के व्यूज घटकर 1.78 लाख से ज्यादा हुए थे। तो लाइक भी दोगुने से ज्यादा घटकर यानी 4125 हो गए। कार्यक्रम को 560 डिसलाइक भी मिले। मई महीने में की गई मन की बात को 1.27 लाख लोगों ने व्यू किया और 3549 लोगों ने इसे लाइक किया। साथ ही, 813 लोगों ने डिसलाइक भी किया।

जून महीने में कार्यक्रम को महज 96,718 ने ही कार्यक्रम को देखा और 3497 लोगों ने इसे पसंद भी किया। 559 लोगों ने ही डिसलाइक किया। इधर, जुलाई महीने में कार्यक्रम को भाजपा के यूट्यूब चैनल पर 1.42 लाख से ज्यादा व्यूअर मिले। इनमें से 4909 लोगों ने इसे पसंद किया। वहीं, तकरीबन आधे यानी 2596 लोगों ने डिसलाइक किया।

मन की बात का आंकड़ा

यूट्यूब चैनल व्यूलाइकडिसलाइक
भाजपा32.47 लाख1.45 लाख8.09 लाख
पीएमओ इंडिया11.62 लाख55 हजार1.33 लाख
डीडी नेशनल1.21 लाख5.7 हजार11 हजार
पीआईबी1.36 लाख5.2 हजार15 हजार
नरेंद्र मोदी13.10 लाख87 हजार2.25 लाख
सारे आंकड़े रात 12ः30 बजे तक के हैं

ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ #studentdislikepmmodi

मोदी की मन की बात के कार्यक्रम के बाद से ट्वीट पर #studentdislikepmmodi भी ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ कुछ स्टूडेंट्स मन की बात कार्यक्रम के वीडियो पर आए डिसलाइक्स के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button