एंटरटेनमेंट

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट का दावा- सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से की बात

आम मत | मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक माह से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। इधर, एक पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक्सपर्ट का यह दावा है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से बात की है। अपने इस दावे को पुख्ता करने के लिए उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इसमें सुशांत से मिलती जुलती आवाज कुछ कहने की कोशिश कर रही है। आम मत इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

इस एक्सपर्ट का कहना है कि वह अलग-अलग वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करता रहता है। उसके सब्सक्राइबर और व्यूअर उससे सुशांत की आत्मा से बात करने के कमेंट्स करते रहते हैं। इस कारण से उन्होंने सुशांत की आत्मा से बात करने का वीडियो अपलोड किया। एक्सपर्ट अपनी डिवाइस की मदद से कुछ सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब उन्हीं की डिवाइस पर एक डिसटॉर्टेड आवाज में मिलता है। हालांकि उनके द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब नहीं आता है।

वीडियो को अब तक 8 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही, 8 हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स भी कर चुके हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि वे सुशांत की आत्मा से बातचीत का एक और सेशन रखें, क्योंकि उन्हें स्पष्ट आवाज नहीं सुनाई दी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वे सुशांत से पूछे कि उनकी हत्या किसने की। आम मत इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। वहीं, वीडियो के अंत में एक्सपर्ट ने दावा किया कि सुशांत के साथ बातचीत में दोनों बार कोई मौजूद था। एक बार तो वीडियो में किसी महिला की भी आवाज आती है, जो कुछ कहने की कोशिश करती है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button