खेलप्रमुख खबरें

IPL 2020 फाइनल: पहली बार IPL जीतने का दिल्ली का सपना टूटा, मुंबई 5वीं बार चैंपियन

आम मत | दुबई

मंगलवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में IPL 2020 फाइनल मैच खेला गया। मुंबई ने खेल के सभी क्षेत्रों में दिल्ली को मात देते हुए 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। लगातार दो साल आईपीएल जीतने वाली मुंबई दूसरी टीम बन गई। इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स ने वर्ष 2010 और 2011 में खिताब अपने नाम किया था।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। मार्कस स्टोइनिस मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अजिंक्या रहाणे (2) भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। दिल्ली और ज्यादा बैकफुट पर स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (15) 22 रन के कुल योग पर पैवेलियन लौट गए।

कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 65) और ऋषभ पंत (56) ने संभल कर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने करीब 10 ओवर में तेजी के साथ रन जोड़ते हुए चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। मुंबई के लिए खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को नाथन कुल्टर नाइल ने पंत को आउट कर तोड़ा। थोड़े-थोड़े अंतराल पर दिल्ली ने तीन और विकेट खो दिए। निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए बोल्ट ने सर्वाधिक 3 और नाइल ने दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने पहले ओवर से ही इरादे स्पष्ट कर दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर दिया। डीकॉक-कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 4 ओवर में पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। स्टोइनिस ने डी कॉक को 20 रन के निजी स्कोर पर विकेटों के पीछे पंत के हाथों लपकवाया।

इसके बाद कप्तान रोहित ने रन बनाने की गति तेज करने का मोर्चा संभाला। रोहित ने सूर्यकुमार (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार रोहित शर्मा की गलती के कारण रन आउट हुए। हालांकि, अगर वे क्रीज से बाहर नहीं निकलते तो रोहित शर्मा आउट हो जाते। कप्तान का विकेट बचाने के लिए सूर्यकुमार खुद रनआउट हो गए। सूर्यकुमार के आउट होने पर रोहित काफी निराश हुए थे।

इसके बाद रोहित ने तेजी के साथ रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों की पारी में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। रोहित जब तक पैवेलियन लौटे तब तक वे टीम की जीत तय कर चुके थे। इसके बाद भी मुंबई ने थोड़े रनों के अंतराल में किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या के विकेट खोए। इशान किशन (नाबाद 33) मुंबई को 5वीं बार चैंपियन बनाकर वापस आए।

IPL 2020 फाइनल: पहली बार IPL जीतने का दिल्ली का सपना टूटा, मुंबई 5वीं बार चैंपियन
IPL 2020 फाइनल

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान

मुंबई और रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। हालांकि, ये रिकॉर्ड गत वर्ष चेन्नई को हराते हुए मुंबई और रोहित अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, 6 खिताब उठाने वाले रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं।

IPL 2020 फाइनल: पहली बार IPL जीतने का दिल्ली का सपना टूटा, मुंबई 5वीं बार चैंपियन | rohit sharma
IPL 2020 फाइनल: पहली बार IPL जीतने का दिल्ली का सपना टूटा, मुंबई 5वीं बार चैंपियन 8

मुंबई के पांच खिताबों (2013,2015,2017,2019,2020) के अलावा रोहित वर्ष 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में आईपीएल विजेता डेक्कन चार्जर्स के खिलाड़ी रह चुके हैं। इस तरह 6 बार इस खिताब को उठा चुके हैं।

IPL 2020 फाइनल: विजेता को 10 करोड़ रुपए की मिली इनामी राशि

आईपीएल के इस सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस टीम को 10 करोड़ रुपए का चेक हासिल हुआ। उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 6.25 करोड़ की इनामी राशि का चेक मिला। उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण बीसीसीआई ने खर्चों में कटौती करने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में आईपीएल की इनामी राशि में कटौती का निर्णय लिया था।

आज ही सबस्क्राइब करें आममत हिन्दी समाचार पत्र

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”#E74C3C”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button