अंतराष्ट्रीय खबरेंराजनीति खबरें

रूसः चीन के रक्षामंत्री के साथ राजनाथ सिंह ने 2 घंटे की बैठक

चीन के रक्षामंत्री ने मुलाकात के लिए मांगा था समय

आम मत | मॉस्को | नई दिल्ली

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस दौरे पर हैं। वे वहां शंघाई को-ऑपेरशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक के लिए पहुंचे हैं। वहीं, लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के बीच भारत और चीन की अहम बैठक दो घंटे चली। मॉस्को में रक्षा मंत्री राजनाथ चीनी समकक्ष वेई फेंघे के साथ बैठक की।

चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने राजनाथ सिंह से मिलने का वक्त मांगा था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी कुछ दिन में रूस जाएंगे। वे भी SCO के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां भी चीन-भारत के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हो सकती है।

इस मसले पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अभी ये मुलाकात तय नहीं है। जून में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भी राजनाथ रूस पहुंचे थे। तब रूस की विक्ट्री परेड का जश्न मनाया जा रहा था। उस वक्त भी चीन के प्रतिनिधि वहां मौजूद थे, लेकिन राजनाथ ने चीनी अधिकारियों से बैठक नहीं की थी। चीन की ओर से तब भी ऐसी ही मांग की गई थी।

तनाव के बाद दोनों देशों में अब तक की सबसे हाईलेवल की मुलाकात

मई से ही चीन और भारत में तनाव है और तब से अबतक सैन्य-कूटनीतिक लेवल पर कई राउंड की बात हो चुकी है। दोनों देशों के रक्षा मंत्री की ये मुलाकात अबतक की सबसे हाई लेवल मुलाकात है, जो तनाव शुरू होने के बाद हो रही है। रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस में भारतीय राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा मॉस्को के एक प्रमुख होटल में हो रही वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button