विज्ञानप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

कोरोना बना कारणः इसरो चीफ बोले- गगनयान की लॉन्चिंग में होगी एक साल की देरी

आम मत / नई दिल्ली

कोरोना का असर भारत के पहले मानव मिशन गगनयान पर भी होगा। ISRO प्रमुख डॉ. के सिवन ने सोमवार को कहा कि अब मानव मिशन की लॉन्चिंग में तय समय से करीब एक साल की देरी होगी। गगनयान मिशन की लॉन्चिंग अब अगले साल के अंत तक या उसके एक साल बाद होने की उम्मीद है। लेकिन, इससे पहले दो मानव रहित स्पेसक्राफ्ट भेजे जाएंगे।

इसरो ने पहले दिसंबर 2021 तक गगनयान मिशन भेजने की बात कही थी। वहीं, मानव रहित मिशन के लिए दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 का समय तय किया था। हालांकि, अब इन दोनों मिशन की लॉन्चिंग में भी देरी हो सकती है।

कोरोना बना कारणः इसरो चीफ बोले- गगनयान की लॉन्चिंग में होगी एक साल की देरी | gaganyan
कोरोना बना कारणः इसरो चीफ बोले- गगनयान की लॉन्चिंग में होगी एक साल की देरी 7

सिवन ने कहा कि इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन पर भी काम शुरू कर दिया है। इसके लिए लैंडर और रोवर तैयार करने का काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी इस मिशन की लॉन्चिंग की कोई तारीख तय नहीं की है।

शुक्र ग्रह पर भेजे जाने वाले शुक्रयान मिशन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इसके लिए इस्तेमाल होने वाले पेलोड के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष से जुड़े 20 एक्सपेरिमेंट करने की योजना है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button