अध्यात्मवास्तु शास्त्र

Vastu Tips: श्रेष्ठ फल के लिए जानिए घर में किस दिशा में लगाएं घड़ी

आम मत | नई दिल्ली

Vastu Tips: समय देखने के लिए घर में घड़ी हर कोई लगाता है। ड्रॉइंग रूम से लेकर बैडरूम तक दीवार पर घड़ी लगाई जाती है, लेकिन अधिकांश लोगों को यह पता ही नहीं होता कि किस दिशा में दीवार पर घड़ी लगाना वास्तु के अनुसार शुभ और किस दिशा में घड़ी लगाना अशुभ होता है। इस खबर के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में घड़ी लगाना आपके लिए फलदायी होगा।

Vastu Tips: इन दिशाओं में ना लगाएं वॉल क्लॉक

  • आपके घर में घड़ी अगर दक्षिण दिशा में लगी है तो इसको अभी उतार दें क्योंकि यह आपके व परिवार के लिए सही नहीं है। ये ठहराव की दिशा है और इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  • आपके घर में किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है, तो इसको आज ही उतार दें। ये वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। ऐसा करने से उसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।

Vastu Tips: इन दिशाओं में घड़ी लगाना होता है शुभकर

  • घड़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी की आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते हैं।
  • वास्तु के हिसाब से घड़ियां भी अलग होती है। वास्तु में ये माना गया है कि अगर आपके घर में पेंडुलम वाली घड़ी है तो ये आपके लिए अच्छी होती है। इससे लोगों की तरक्की होती है। इस घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

Vastu Tips: इन रंग की घड़ियों को ना लगाएं

  • अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो चलती नहीं है और पड़ी रहती है। आपको इस तरह की घड़ियां निकालकर तुरंत घर के बाहर फेंक देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • घर में काले, नीले और केसरिया कलर की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ये वास्तु के हिसाब से नहीं है। इसके साथ ही आपके घर में लगी घड़ी चौकोर और गोल है, तो शुभ संकेत हैं। ऐसी घड़ी आपके लिए शुभ होती है। इनको लगाने से घर में सुख और शांति आती है। इससे घरवालों की तरक्की भी होती है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button