अध्यात्मज्योतिष

लाल किताब के उपाय: रोजाना अपनाएं ये विशेष उपाय, कभी नहीं आएंगे बुरे दिन, जीवन में रहेगी खुशहाली

Lal Kitab Ke Upay: अगर आप जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं और बुरे दिनों को अपने नजदीक नहीं आने देना चाहते तो लाल किताब के कुछ उपाय जरूर अपनाएं।

Lal Kitab Ke Upay: अक्सर हम सुबह उठते ही यह प्रार्थना करते हैं कि आज का दिन अच्छा रहे और कई बुरा समाचार न मिले। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि बहुत अच्छा करने के बाद भी दिन खराब हो जाता है। यह सब कुछ अक्सर ग्रह-नक्षत्रों की बुरी दशा और प्रभाव के कारण होता है। ऐसे में ग्रहों को शांत रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए अगर आप लाल किताब में दिए गए कुछ उपाय अपनाएंगे तो आपको जरूर लाभ मिलेगा। लाल किताब के अनुसार बुरे दिनों से बचने के लिए रोजाना कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए।

लाल किताब के उपाय: रोजाना अपनाएं ये विशेष उपाय, कभी नहीं आएंगे बुरे दिन, जीवन में रहेगी खुशहाली

हनुमान चालीसा | Lal Kitab Ke Upay

Lal Kitab Ke Upay
लाल किताब के उपाय: रोजाना अपनाएं ये विशेष उपाय, कभी नहीं आएंगे बुरे दिन, जीवन में रहेगी खुशहाली 7

तुलसी में जल

तुलसी एक पूजनीय पौधा है और कहते हैं ​कि रोजाना तुलसी में जल अर्पित करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। जिस घर में तुलसी की पूजा होती है वहां परेशानियों ज्यादा समय तक नहीं टिक पातीं। इसलिए रोजाना तुलसी में जल अवश्य चढ़ाना चाहिए लेकिन ध्यान रखें कि एकादशी और रविवार के दिन जल न चढ़ाएं।

गाय या कुत्ते को भोजन

हिंदू धर्म में रसोई घर की सबसे पहली रोटी गाय के नाम की होती है और अंतिम रोटी कुत्ते के नाम की निकाली जाती है। अगर आप बुरे दिनों से बचना चाहते हैं तो रोजाना गाय और कुत्ते को रोटी अवश्य खिलाएं। इससे पुण्य प्राप्त होता है और देवता भी प्रसन्न होते हैं।

हनुमान चालीसा

लाल किताब के अनुसार घर से निकलने से पहले रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। जिस भक्त पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके आस-पास कोई अनहोनी नहीं आती।

नारियल

इसके अलावा लाल किताब में दी गई जानकारी के अनुसार नारियल भी बुरी बलाओं को दूर रखने में मददगार साबित होता है। इसलिए घर से निकलने से पहले एक पानी वाला नारियल लें और उसे 21 बार अपने सिर के ऊपर से घुमाएं. इसके बाद उस नारियल को जला दें। इससे आपके ऊपर आने वाली सभी बलाएं टल जाएंगी. यह उपाय आपको मंगलवार या शनिवार के दिन करना चाहिए।

घर में मछली (Fish Aquarium at home)

benefits of fish aquarium at home | Lal kitab ke upay
Benefits of Fish Aquarium at home

लाल किताब के अनुसार घर में एक्यूरियम रखना भी शुभ होता है। लेकिन एक्यूरियम में 8 सुनहरी मछली और एक काले रंग की मछली रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि इसे हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। अगर इनमें से कोई मछली मर जाए तो उसकी जगह दूसरी मछली लाकर डाल दें।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. aammat.in इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aammat.in पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button