एंटरटेनमेंट

IMDb Top 50: आईएमडीबी की टॉप 50 भारतीय वेब सीरीज की लिस्ट जारी

आइएमडीबी ने टॉप 50 भारतीय ओटीटी सीरीज (IMDb Top 50 Web Series) की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें टॉप टेन में एसपिरेंट, स्कैम-1992, ढिंढोरा, द फैमिली मैन, सैक्रेड गेम्स, मिर्जापुर, पंचायत, कोटा फैक्ट्री, टीवीएफ पिचर्स और पाताल लोक हैं।

Most Popular Indian Web Series: इस लिस्ट में वोट के आधार रैंकिंग दी गई है। एसपिरेंट को सर्वाधिक 2.99 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं तो भुवन बाम की ढिंढोरा को 1.19 लाख वोट मिले हैं। मजे की बात यह है कि कई वेब सीरीज की रेटिंग 8 या 9 से ऊपर होने के बावजूद वे टॉप टेन में शामिल नहीं हैं।

इनमें असुर-2, एनसीआर डेज, स्पेशल ऑप्स, फर्जी, फ्लेम्स, मुंबई डायरीज, ये मेरी फैमिली, गुल्लक, सारा भाई वर्सेज सारा भाई प्रमुख हैं। इन सभी सीरीज की रेटिंग 8.4 से ऊपर है। खासकर गुल्लक, एनसीआर डेज, सारा भाई वर्सेज सारा भाई, ये मेरी फैमिली की रेटिंग तो 9 से भी ऊपर है। इसके बावजूद ये सभी सीरीज पहले 10 स्थानों पर जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

हालांकि, सिर्फ वोटिंग के आधार पर ही रैंकिंग बनाना न्यायोचित नजर नहीं आ रहा है। इससे रेटिंग अच्छी होने पर भी कई वेब सीरीज इस लिस्ट में शामिल होने से रह गई हैं। इनमें भोकाल, इंदौरिया इश्क, रक्तांचल जैसी सीरीज शामिल हैं।

दूसरी ओर, आइएमडीबी की लिस्ट में टीवीएफ की चार सीरीज ने पहले 10 स्थानों पर कब्जा जमाया है। इनमें एसपिरेंट, कोटा फैक्ट्री, पिचर्स और पंचायत शामिल हैं। इन चारों सीरीज में कोई ऐसा बड़ा नाम नहीं था, जिनके लिए दर्शक उमड़ पड़ते।

IMDb Top 50 OTT Series: इन सभी सीरीज की सबसे बड़ी हीरो इनकी अलग और सिम्पल स्टोरी थी, जिसे यूथ ने अपने से जुड़ा हुआ पाया और सीरीज दोनों तरह से हिट साबित हुई। इसी तरह, यूट्यूबर भुवन बाम ओटीटी पर भी हिट साबित हुए हैं। उनकी सीरीज ढिंढोरा तीसरे पायदान पर रही है। साथ ही उसे आइएमडीबी ने 8.9 की रेटिंग भी दी है।

IMDb Top 50 Indian Web Series: टॉप टेन में शामिल किसी भी सीरीज की रेटिंग 8 से नीचे नहीं है, लेकिन 10वें से लेकर 50वें पायदान तक की सीरीज में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। हालांकि, टॉप-50 में 10 सीरीज को आइएमडीबी ने 9 या उससे ज्यादा रेटिंग दी हुई है।

List of IMDb Top 50 Indian Web Series

IMDb Top 50 Web Series India, Top 50 Hindi Web Series IMDb,

आइएमडीबी की टॉप 5० सीरीज की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:-

रैंक सीरीज वोट रेटिंग 
1. एसपिरेंट 2.99 लाख 9.2 
2. स्कैम-1992 1.48 लाख 9.3 
3. ढिंढोरा 1.19 लाख 8.9 
4. फैमिली मैन 91227 8.7 
5. सैक्रेड गेम्स 89901 8.5 
6. मिर्जापुर 76200 8.5 
7. पंचायत 74971 8.9 
8. कोटा फैक्ट्री 74940 9.0 
9. टीवीएफ पिचर्स 70186 9.1 
10. पाताल लोक 61418 8.1 
11. तांडव 60676 4.6 
12. फोर मोर शॉट्स 52788 6.2 
13. असुर-2 48243 8.5 
14. ताजा खबर 44934 8.2 
15. एनसीआर डेज 38234 9.1 
16. स्पेशल ऑप्स 34912 8.6 
17. आश्रम-3 34277 7.1 
18. फर्जी 32499 8.4 
19. फ्लेम्स 31201 8.9 
20. मुंबई डायरिज 26/11 29212 8.7 
21. कॉलेज रोमांस 27764 8.4 
22. परमानेंट रूममेट्स 25375 8.6 
23. ये मेरी फैमिली 24592 9.0 
24. डेल्ही क्राइम 24483 8.5 
25. दे फेम गेम 21947 6.8 
26. रामायण 21693 9.0 
27. ब्रीथ 20695 8.3 
28. महाभारत 20564 9.0 
29. टीवीएफ ट्रिपलिंग 20183 8.5 
30. बिच्छू का खेल 19567 7.1 
31. ऑपरेशन एमबीबीएस 19225 8.4 
32. अपहरण-2 19204 8.3 
33. फाइनल ड्राफ्ट 18987 2.2 
34. पौरुषपुर 18862 3.7 
35. गुल्लक 18784 9.1 
36. ब्रीथ: इनटू द शेडो 18114 7.6 
37. क्रिमिनल जस्टिस 18046 8.1 
38. हॉस्टल डेज 17363 8.4 
39. साराभाई वर्सेज साराभाई 17311 9.0 
40. द एम्पायर 17117 4.6 
41. कोड एम 17081 7.5 
42. बंदिश बेंडिट्स 16995 8.6 
43. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 16883 8.6 
44. स्पेशल ऑप्स 1.5 16596 8.3 
45. मॉडर्न लव: मुंबई 16379 7.9 
46. हैलो मिनी 16258 7.9 
47. कैंपस डायरीज 16220 8.9 
48. रॉकेट बॉयज 15802 8.9 
49. इललीगल 15692 8.1 
50. रसभरी 15631 2.8 

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button