लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा

–टीना शर्मा

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मसाले हमारे जीवन में कितना महत्व रखते हैं। ये मसाले भोजन में मिलकर ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं। अपितु ये हमारे शरीर के कई विकारों को दूर करने में भी बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसीलिए महिलाएं दालों, सब्जियों आदि में तरह-तरह के मसालों का छौंक लगाती हैं। इससे उनके विकार दूर हो जाते हैं और वे शरीर के अनुकूल बन जाती हैं। आइए जानते हैं विभिन्न प्रकार के तड़के और इनका महत्त्व

जीरा

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | Jeera
जीरा

भारत में अधिकांश सब्जियों और दालों में तड़के के लिए जीरा का इस्तेमाल होता है। जीरा गर्म प्रवृति का होता है। यह कफ और वायु विकारों का नाश करता है। यही वजह है कि हमारे यहां अधिकांश व्यंजनों में जीरे का छौंक लगाया जाता है।

मेथी

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | Methi
मेथी

कद्दू की सब्जी में मेथी का तड़का लगाया जाता है। मेथी दाना कफ और वात के नाशक होते हैं। अगर आपको रक्तचाप की समस्या है और एलोपैथी दवाएं नहीं लेना चाहते हैं तो इस मसाले का उपयोग आपके लिए काफी हितकर है। अगर आप खाने में मेथीदाना का प्रयोग करेंगे तो यह आपके कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करेगा। इससे आपको ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

अदरक-लहसुन

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | adrak lahsun
अदरक-लहसुन

छोले, उड़द, राजमा आदि में अदरक और लहसुन का छौंक लगाने से वह और ज्यादा टेस्टी हो जाते हैं। वहीं, इसके जरिए उनका विकार भी दूर किया जाता है। अदरक रूखा, तीखा और उष्ण होने के कारण कफ और वात का नाश करता है। इसी प्रकार लहसुन भी वातनाशक होने के कारण इसका उपयोग छोले आदि में छौंक के लिए किया जाता है।

अजवायन

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | ajwayan
अजवायन

भिंडी, अरबी आदि में अजवायन का छौंक लगाया जाता है।
इससे ये सब्जियां और ज्यादा लजीज बन जाती हैं।
साथ ही, उनके दोषों को भी इनके जरिए दूर किया जाता है। अजवायन में वात, पित्त और कफ यानी सभी विकारों को दूर करने
की क्षमता मौजूद होती है।

मीठा नीम के पत्ते

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | meetha neem
मीठा नीम या कड़ी पत्ते

आपको कढ़ी खाना तो बहुत अच्छा लगता ही होगा। इसे और ज्यादा लजीज बनाता है मीठे नीम, अजवायन और मेथी का छौंक। ये सारे मसाले कढ़ी बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाले बेसन के विकार को दूर करते हैं। बेसन में वात विकार होता है। मीठा नीम के पत्ते, अजवायन और मेथी का छौंक इन्हें दूर कर देता है।

हींग

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | asafoetida
हींग

यह ऐसा मसाला है, जो खाने में सुगंध ला देता है।
दालों और सब्जियों में हींग का छौंक लगाने ये और ज्यादा स्वादिष्ट बन जाती हैं। कई दाल और
सब्जियां गैस बनाने का काम करती हैं।
यानी इनसे वात विकार बढ़ जाता है।
हींग गर्म होता है और इससे गैस की समस्या दूर
होती है।

लहसुन

छौंक से भोजन बनता है स्वादिष्ट, स्वास्थ्य को भी पहुंचता है फायदा | garlic
लहसुन

हमारे शरीर में बहने वाले खून में हीमोग्लोबिन होता है। इससे जब भी चोट लगती है तो खून का थक्का बनता है। अगर खून ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो यह हृदय रोग की समस्या उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में लहसुन, प्याज और हरी मिर्च का छौंक लगाकर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इनमें विद्यमान तत्व खून को पतला बनाएं रखते हैं, जिससे हृदय रोग संबंधी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button