एंटरटेनमेंट

जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च

आम मत | मुंबई

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे आज के कई बड़े स्टार्स जो एक फिल्म के लिए या शो के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। उन्होंने बड़े संघर्ष के बाद आज ये मुकाम हासिल किया है। क्या आप जानते हैं, इन बॉलीवुड सितारों को पहली सैलरी के रूप में कितने रुपए मिले थे? और इन रुपए को उन्होंने कैसे खर्च किया था ? नहीं ना, तो इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों की पहली सैलरी के बारे में बताएंगे।

शाहरुख खान

जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च | shah rukh khan
जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च 11

बॉलीवुड के किंग के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान को अपनी पहली सैलरी के तौर पर महज 50 रुपए मिले थे। यह रुपए उन्हें प्रसिद्ध गजल सिंगर पंकज उधास के कॉन्सर्ट में काम करने के तौर पर मिले थे। इन रुपए से शाहरुख ट्रेन का टिकट लेकर दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने गए थे। इस वाकये के बारे में वे कपिल शर्मा के शो और अन्य इंटरव्यू में भी बता चुके हैं।

अमिताभ बच्चन

जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च | Big B1
जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च 12

यूं तो अमिताभ बच्चन के संघर्ष और बॉलीवुड में उन्हें काम मिलने के बारे में हर कोई जानता है। शायद ही आप जानते हों कि बॉलीवुड में आने से पहले बिग बी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जॉब करते थे। वे वहां एक शिपिंग फर्म में 500 रुपए प्रतिमाह वेतन पर नौकरी करते थे।

इसे भी पढ़ें:

आमिर खान

जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च | amir Khan
जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च 13

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान भले ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत मेन लीड हीरो नहीं, बल्कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। इस काम के लिए उन्हें सैलरी एक हजार रुपए मिले थे। आमिर ने यह सैलरी अपनी मां को दी थी। फिलहाल आमिर बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में से एक हैं।

अक्षय कुमार

इसे भी पढ़ें:
जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च | akshay kumar
जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च 14

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। वे हर साल 3-4 फिल्में करते हैं और इसके लिए भारी भरकम फीस चार्ज करते हैं। अक्षय ने फिल्मों में आने से पहले कई काम किए हैं। पहले अक्षय बैंकॉक के एक रेस्टोरेंट में शेफ की नौकरी करते थे। इसके लिए उन्हें हर महीने 1500 रुपए वेतन मिलता था।

प्रियंका चोपड़ा

जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च | priyankya chopra
जानिए अमिताभ-शाहरुख को क्या मिली थी पहली सैलरी, कैसे की थी खर्च 15
इसे भी पढ़ें:

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे कई हॉलीवुड फिल्मों और शोज में भी काम कर चुकी हैं। भले ही आज प्रियंका एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। लेकिन उनकी पहली सैलरी इतनी ज्यादा नहीं थी। प्रियंका को एक प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार रुपए सैलरी मिली थी। प्रियंका ने यह रुपए अपनी मां को दिए थे।

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button