राजनीति खबरें

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस

आम मत | मुंबई

ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, सलमान खान जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टीवी रियलिटी शो होस्ट या जज बनाया जाता है। इसके लिए ये सितारे मोटी फीस वसूल करते हैं। यूं तो बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा आज कई तरीकों से कमाई करते हैं। इनमें विज्ञापन और टीवी शो प्रमुख हैं। वे इन शो का हिस्सा बनकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच भी बनाते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो टीवी शोज के लिए मोटी फीस वसूलते हैं।

ऋतिक रोशन

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस | hrithik roshan
जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस 11

ग्रीक गॉड के नाम से फेमस और अपनी अनूठी डांस स्टाइल के लिए जाने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन टीवी के प्रसिद्ध डांस शो जस्ट डांस में जज के रूप में दिख चुके हैं। इस शो के लिए प्रति सप्ताह ऋतिक को 12 करोड़ रुपए फीस का भुगतान किया गया था। हालांकि, इसके बाद ऋतिक अन्य किसी शो में बतौर जज नहीं दिखे।

शिल्पा शेट्टी

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस | shilpa shetty
जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस 12

अपनी छरहरी काया और योगा के लिए फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नहीं चली हों, लेकिन छोटे पर्दे पर वे सबसे ज्यादा छाई हुई हैं। शिल्पा एक शो में बतौर जज 10-14 करोड़ रुपए (प्रति सप्ताह) वसूलती हैं। वे झलक दिखला जा, नच बलिए, सुपर डांसर जैसे कई डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर दिखाई दे चुकी हैं।

करण जौहर

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस | karan johar
जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस 13

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी फिल्मों के साथ टीवी पर भी दिखाई देते रहते हैं। वे कई शोज में जज की भूमिका निभा चुके हैं। करण झलक दिखला जा, नच बलिए, इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज दिखाई दे चुके हैं। वहीं, कॉफी विद करण शो में वे बतौर होस्ट दिखाई देते हैं। सूत्रों के अनुसार, करण जौहर हर शो के प्रति सप्ताह के लिए 10 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

शाहिद कपूर

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस | shahid kapoor
जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस 14

अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर शाहिद कपूर भी टीवी शो को जज कर चुके हैं। वे डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 8वें सीजन में बतौर जज हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें इस दौरान प्रति एपिसोड 1.75 करोड़ रुपए फीस दी गई थी।

मलाइका अरोरा

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस | malaika
जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस 15

छैया-छैया गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोरा कई डांसिंग शोज को जज कर चुकी हैं। वे हर शो के प्रत्येक सीजन के लिए 1 करोड़ रुपए फीस वसूलती हैं।

माधुरी दीक्षित

जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस | madhuri
जानिए रियलिटी शो में बतौर जज ऋतिक से शिल्पा तक क्या लेते हैं फीस 16

धक-धक गर्ल के नाम से जानी पहचानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी टीवी पर सक्रिय हैं। वे झलक दिखला जा, डांस दिवाने जैसे डांस शोज को जज कर चुकी हैं। इन शो में बतौर जज हिस्सा बनने के लिए माधुरी को एक करोड़ रुपए (प्रति सीजन) फीस अदा की जाती है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button