लाइफस्टाइलविशेष

पौधे बनाए धनवान: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन 5 पौधों को घर में दीजिए स्थान

आम मत | नई दिल्ली

ग्लोबल वॉर्मिंग के इस दौर में लोग शुद्ध ऑक्सीजन और घर को सुंदर बनाने के लिए बालकनी, गार्डन आदि में विभिन्न तरह के पौधे लगाते हैं। कई पौधे ऐसे भी होते हैं, जो कम जगह घेरते हैं और इन्हें घर के अंदर भी आसानी से लगाया जा सकता है। क्या आपको पता है कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। इन्हें अगर पैसों का पेड़ कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इनका वर्णन वास्तु शास्त्र में भी किया गया है। इस खबर में हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से आपकी आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

शमी का पेड़

पौधे बनाए धनवान : शमी का पेड़
पौधे बनाए धनवान: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन 5 पौधों को घर में दीजिए स्थान 9

वास्तु शस्त्र में शमी के पेड़ को बेहद शुभकर माना गया है। सिर्फ वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में भी शमी का खास महत्त्व बताया गया है। शमी का फूल भगवान शंकर को सबसे अधिक पसंद है। माना जाता है कि इस पेड़ का फूल शिवजी पर चढ़ाने से सुख समृद्ध आती है। इसलिए इसे पैसों का पेड़ भी कहा जाता है।

अश्वगंधा

वास्तु शास्त्र में अश्वगंधा के पौधे को बेहद ही समृद्धशाली माना गया है। यह सुख और समृद्धि का द्योतक है। यही नहीं, अश्वगंधा का प्रयोग दवा बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके पौधे के कई प्रकार के फायदे होते हैं।

श्वेतार्क या सफेद आकड़ा

पौधे बनाए धनवान: श्वेतार्क या सफेद आकड़ा
पौधे बनाए धनवान: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन 5 पौधों को घर में दीजिए स्थान 10

श्वेतार्क यानी सफेद आकड़ा, जिसे आम बोल-चाल में दूध का पौधा भी कहा जाता है। श्वेतार्क को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि सफेद पदार्थ निकलने वाले किसी भी पौधे को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इसीलिए इस पौधे को आप घर के अंदर ना लाकर बालकनी और फिर बाहर बरामदे में लगाया जा सकता है।

मनी प्लांट

आज के दौर में हर घर में मनी प्लांट ज़रुर होता है. लोग इस पौधे को घर में ज़रुर लगाते हैं। यह पौधा देखने में भी बहुत ही खूबसूरत लगता है। साथ ही, यह इंडोर और आउटडोर कहीं भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसे आर्थिक संपन्नता के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं इसे घर में लगाने से पैसों की कमी कभी नहीं होती है।

मनी ट्री

पौधे बनाए धनवान: मनी ट्री
पौधे बनाए धनवान: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन 5 पौधों को घर में दीजिए स्थान 11

यह अमेरिकन पौधा है जिसका वास्तु में विशेष महत्त्व है। कहते हैं आर्थिक लाभ के लिए लोग इस पौधे को घर में लगाते हैं। आप भी इस पौधे को घर में लगा सकते हैं।

आज ही सबस्क्राइब करें आममत हिन्दी समाचार पत्र

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”#E74C3C”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

इसे भी देखें
Close
Back to top button