राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

आम मत | नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह (64) का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे थे। उन्होंने सिंगापुर के एक अस्पताल में शनिवार को अंतिम सांस ली।

उल्लेखनीय है कि अमर सिंह एक समय में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के राइट हैंड थे। उन्होंने वर्ष 2010 में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अमर सिंह के बारे में कहा जाता था कि उनके सभी पार्टियों के नेताओं से काफी अच्छे संबंध थे।

अमर सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया कि वे (अमर सिंह) काफी उर्जावान नेता थे। वे अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button