प्रमुख खबरें

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को देगी 10 हजार रुपए का फेस्टिव एडवांस

आम मत | नई दिल्ली

कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था कम हुई मांग को त्योहारी सीजन में बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अहम घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार अपने सभी कर्मचारियों को 10 हजार रुपए का फेस्टिव एडवांस देगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के पास त्योहारी सीजन में खर्च करने के लिए अतिरिक्त धन होगा।

10 हजार रुपए का फेस्टिव एडवांस

सरकार 12 प्रतिशत या इससे अधिक के जीएसटी उत्पाद खरीदने के लिए केंद्रीय कर्मियों को एलटीसी टिकट फेयर के स्थान पर कैश देगी। इस पर सरकार 5675 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस मद में 1900 करोड़ रुपए पीएसयू और बैंक खर्च करेंगे।

सीतारमण के अनुसार, इससे देश की इकोनॉमी में 19 हजार करोड़ रुपए आएंगे। अगर सभी राज्य इसी दिशा में कदम उठाए तो बाजार में 9 हजार करोड़ रुपए ज्यादा आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर निजी क्षेत्र ने भी अपने कर्मचारियों को राहत दी तो इकोनॉमी में कुल मांग 1 लाख करोड़ रुपए के पार हो सकती है।

राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र सरकार राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त लोन देगी। यह लोन 50 साल में वापस किया जा सकेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के बदले दिए जाने वाले वाउचर 31 मार्च 2021 तक खर्च करने होंगे।

एलटीसी के बदले दिए जाने वाले वाउचर्स से कर्मचारियों को डिजिटल खरीदारी करनी होगी। केंद्र सरकार सड़क, डिफेंस इंफ्रा, वाटर सप्लाई और शहरी विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त देगी। बजट में इन सेक्टर्स के लिए 4.31 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button