खेलप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

महेंद्रसिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, IPL में खेलते रहेंगे

आम मत | नई दिल्ली

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्रसिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी (39) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।’

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?igshid=4gqnebgkyfuy

धोनी ने विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। वे टी-20 और वनडे टीम का हिस्सा बने हुए थे। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं।

महेंद्रसिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, IPL में खेलते रहेंगे | MSD
महेंद्रसिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, IPL में खेलते रहेंगे 7

साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं। धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है। टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं।

ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तीन बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में टी-20, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी तीन बार आईपीएल जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं। धोनी ने वनडे में 10,733 रन, टेस्ट में 4876 रन और टी-20 में 1617 रन बनाए। वहीं, उन्होंने वनडे में 444, टेस्ट में 294 और टी-20 में विकेट के पीछे 91 शिकार किए।

2004 में बांग्लादेश के खिलाफ करिअर किया था शुरू

महेंद्रसिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, IPL में खेलते रहेंगे | dhoni
महेंद्रसिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, IPL में खेलते रहेंगे 8

धोनी ने वर्ष 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें पहचान पाकिस्तान टीम के भारत दौरे से मिली थी। विशाखापत्तनम में पाक के खिलाफ 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी से वे लाइमलाइट में आ गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। वर्ष 2008 में धोनी वनडे और टेस्ट के कप्तान बने।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button