राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

मोदी सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, बोले- पहले किसान का बेटा हूं

आम मत | नई दिल्ली

किसान आंदोलन को सेलेब्रिटीज से लेकर राजनेताओं का सपोर्ट मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को किसानों के समर्थन में मोदी सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री भी आ गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि वे सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसानों के समर्थन में जरूर हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों का समर्थन करना अपनी पार्टी के खिलाफ जाना नहीं है। किसानों का मुद्दा राजनीति से ऊपर है। जब हम पैदा हुए थे तब किसान के बेटे होकर पैदा हुए थे। अब पढ़ लिखकर राजनीति में आ गए हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अपनी पृष्ठभूमि को भूल जाएं। किसानों का साथ देना मेरा नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए। बातचीत से किसी भी समस्या को हल किया जा सकता है। मैं किसानों से भी कहना चाहता हूं कि वे एक यथार्थपूर्ण संवाद करें, अंतहीन हड़ताल में न किसानों का हित है, न देश का हित है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button