राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

भाजपा ने यूपी और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

आम मत | नई दिल्ली

भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। यूपी और उत्तराखंड की 9 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। विधायकों की संख्या की हिसाब से भाजपा और सपा के खाते में इन सीटों का आना तय माना जा रहा है। इन 9 सीटों का परिणाम तो यह भी माना जा रहा है कि 8 सीटें भाजपा और 1 सीट सपा के खाते में जाएगी।

वहीं, कांग्रेस और बसपा के विधायक नगण्य होने के कारण दोनों पार्टियां इस स्थिति में नहीं हैं कि वे अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेज सके। भाजपा को कांग्रेस-बसपा की हालत से पता है, ऐसे में वह 10 में से 9 सीटें जीतने की कवायद में जुटा है। हालांकि, बसपा ने अपना प्रत्याशी उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

इन्हें दिया गया टिकट

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृज लाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, बीएल शर्मा और सीमा द्विवेदी उम्मीदवार होंगी। वहीं, उत्तराखंड से नरेश बंसल को टिकट दिया गया है।

ये है यूपी विधानसभा में समीकरण

यूपी विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 403 हैं। वर्तमान में 395 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 306, सपा के 48, कांग्रेस के 7 कांग्रेस, बसपा के 18, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 4 विधायक हैं। इसी तरह, अपना दल के 9 और 3 निर्दलीय विधायक भी हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button