अंतराष्ट्रीय खबरेंएंटरटेनमेंट

दुबई के शासक की पत्नी का था बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने के लिए दिए थे 12 करोड़

आम मत | दुबई

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उनकी पत्नी हया के मामले की सुनवाई ब्रिटेन की कोर्ट में हुई। सुनवाई के आधार पर डेली मेल ने दावा किया कि राजकुमारी हया का अपने बॉडीगार्ड से संबंध थे। चुप रहने की ऐवज में बॉडीगार्ड को हया ने 12 करोड़ रुपए भी दिए थे। राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड शादीशुदा था, लेकिन अफेयर की वजह से बॉडीगार्ड की शादी टूट गई। राजकुमारी हया दुबई छोड़ चुकी हैं और कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं।

दुबई के शासक की पत्नी का था बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने के लिए दिए थे 12 करोड़ | haya bint al hussain
दुबई के शासक की पत्नी का था बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने के लिए दिए थे 12 करोड़ 7

बच्चों की कस्टडी को लेकर राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा किया था और हया के पक्ष में फैसला आया था। शेख मकतूम ने वर्ष 2019 में शरिया कानून के मुताबिक अपनी छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी राजकुमारी हया को बिना बताए तलाक दे दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमारी अपने बॉडीगार्ड को 12 लाख की घड़ी, 50 लाख की बंदूक जैसे कई महंगे गिफ्ट देती थी। दोनों का अफेयर वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। 46 साल की राजकुमारी हया के ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर करीब 2 साल तक चला।

दुबई के शासक की पत्नी का था बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने के लिए दिए थे 12 करोड़ | dubai shekh and haya
दुबई के शासक की पत्नी का था बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने के लिए दिए थे 12 करोड़ 8

यह भी कहा जा रहा है कि राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी रसेल के साथ अपने रिश्ते पर चुप रहने के लिए करोड़ों रुपए दिए। राजकुमारी हया वर्ष 2018 में दुबई से भागकर लंदन में रहने लगी है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button