कोरोना अपडेटप्रमुख खबरें

Vaccine लगाने के मामले में चीन-अमेरिका से आगे हम, देशभर में 10 करोड़ लोगों को 85 दिन में लगाई वैक्सीन

आम मत | नई दिल्ली

भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में शनिवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में अब तक कोरोना की 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन (Vaccine) लगाई जा चुकी हैं। दूसरे देशों के मुकाबले भारत को ऐसा करने में सिर्फ 85 दिन लगे। इतने वक्त में अमरीका ने 9.2 करोड़ और चीन में 6.14 करोड़ टीके लगे थे। हेल्थ मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी। हालांकि कुल वैक्सीनेशन के लिहाज से देखा जाए तो अमेरिका और चीन भारत से काफी आगे हैं। वैक्सीनेशन के 85वें दिन शनिवार को 29 लाख डोज लगाई गई। इसी के साथ अब तक देश के लोगों को 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। शुक्रवार शाम तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 9,80,75,160 डोज तक पहुंचा था।

Vaccine
Vaccine लगाने के मामले में चीन-अमेरिका से आगे हम, देशभर में 10 करोड़ लोगों को 85 दिन में लगाई वैक्सीन 6

90 लाख हेल्थवर्कर्स को दिया जा चुका है Vaccine का पहला डोज

अब तक भारत में 90 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को पहला और 55 लाख को दूसरा डोज दिया जा चुका है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में यह संख्या 99 लाख और 47 लाख है। 45 से 60 साल की उम्र वाले 3 करोड़ लोगों को पहला और 6 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 3.95 करोड़ लोग पहला और 17.88 लाख दूसरा डोज लगवा चुके हैं।

Vaccine: भारत ने पहले फेज में सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू किया था। दूसरा फेज 1 मार्च को शुरू हुआ। इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को वैक्सीन दी गई। इसके बाद 2 अप्रैल से शुरू हुए फेज में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को इसके दायरे में शामिल कर लिया गया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button