लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

जीभ के स्वाद के लिए क्यों कर रहे हैं दांतों की अनदेखी ?

— टीना शर्मा

जीभ के स्वाद के लिए हम जो भी खाते-पीते हैं, उसकी सजा कई बार दांतों को भुगतनी पड़ती है। दिन में दो बार ब्रश करना ही स्वस्थ दांतों के लिए पर्याप्त नहीं है। खानपान से जुड़ी कुछ आदतें दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसके लिए अगर सावधानी न बरती जाए, तो दांतों की अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए दांतों की सुरक्षा के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैः-

दिनभर कुछ न कुछ खाते रहना

बार-बार कुछ न कुछ खाते रहने से मुंह में शर्करा की मौजूदगी बनी रहती है, जिससे पीएच का स्तर घटता है। मुंह में जो लार होती है, वो अम्ल की मात्रा को नियंत्रित रखती है। दांतों की स्वस्थता के लिए यह जरूरी भी होता है। बार-बार खाने की आदत से यह प्रक्रिया बाधित होती है। इस आदत से बचने के लिए कम शर्करा और स्टार्च वाले खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। इससे लार का स्तर भी नहीं बढ़ता और जबड़ों का व्यायाम भी हो जाता है।

ज्यादा गर्म और ठंडे पदार्थों का सेवन

कुछ लोगों को बर्फ के बिना जूस अच्छा नहीं लगता, ज्यादा ठंडी और गर्मागर्म चीजें खाने-पीने के वे शौकीन होते हैं। ज्यादा ठंडा या गर्म खाना दांतों के लिए नुकसानदायक होता है। इससे दांतों में मौजूद कोमल ऊतकों में संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादा ठंडे और गर्म चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

मीठे-खट्टे पदार्थों के सेवन की अधिकता

ज्यादा खट्टा खाने से दांतों में कैविटी होती है, जिससे मसूढ़े कमजोर होते हैं। इसी तरह, ज्यादा मीठा खाने से दांतों में कीटाणु पनपते हैं, जोकि अम्ल का अधिक मात्रा में निर्माण करते हैं। इससे दांतों की ऊपरी परत (इनेमल्स) को नुकसान पहुंचता है। इसलिए ज्यादा खट्टे और ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

कैफिन का अधिकाधिक सेवन

जीभ के स्वाद के लिए क्यों कर रहे हैं दांतों की अनदेखी ? | smoking
जीभ के स्वाद के लिए क्यों कर रहे हैं दांतों की अनदेखी ? 7

कैफीनयुक्त पदार्थों के गहरे रंग और अम्ल की अधिकता के कारण दांतों का रंग धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है। इसी तरह, धूम्रपान, तंबाकू की अधिकता से भी दांतों की रंगत उड़ जाती है। इनके सेवन से परहेज करना चाहिए।

अधिक सोडा भी दांतों के लिए नुकसानदायक

जीभ के स्वाद के लिए क्यों कर रहे हैं दांतों की अनदेखी ? | soda
जीभ के स्वाद के लिए क्यों कर रहे हैं दांतों की अनदेखी ? 8

सोडा में शक्कर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा फॉस्फोरिक और साइट्रिक एसिड भी ज्यादा होता है, जो दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है। इसी तरह विभिन्न स्पोर्ट्स ड्रिंक्स और डाइट ड्रिंक्स में भी शर्करा बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसलिए ये सब दांतों के लिए नुकसानदायक है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button