प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरेंविशेष

देश को मिली राफेल की पहली खेप, पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया स्वागत

आम मत | नई दिल्ली / अंबाला

भारत के लिए बुधवार का दिन और तारीख यादगार हो गई है। देश को बुधवार 29 जुलाई को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप मिल गई। इस खेप में भारत को 5 राफेल मिले हैं। वर्ष 2022 तक बाकी 31 विमान मिल जाएंगे।

इन सभी राफेल विमान हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल विमानों का स्वागत करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में ‘राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च। नभः स्पृशं दीप्तम्’ श्लोक लिखते हुए वीडियो शेयर किया। इसमें राफेल फाइटर जेट अंबाला एयरबेस पर बने रनवे पर लैंड करते दिखाई दिया।

देश को मिली राफेल की पहली खेप, पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया स्वागत | Rafele india
भारतीय आसमान में फाइटर जेट राफेल

वॉटर सैल्यूट से किया स्वागत

इन सभी राफेल फाइटर जेट का स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। इस दौरान वायुसेना चीफ #RKSBhadoriya भी मौजूद रहे। इन विमानों ने मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः राफेल फाइटर जेट के वे फैक्ट्स जिनसे अभी तक आप थे अंजान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी गई। राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का मिलना वायुसेना के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव होगा और दुश्मन नज़र डालने से पहले कई बार सोचेगा।

बता दें कि ये राफेल विमान को अभी आधिकारिक रूप से वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है, इंडक्शन के लिए अलग से पूरी सेरेमनी होगी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button