एंटरटेनमेंटखेल

पापा बने विराट कोहली, पत्नी अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, सेलेब्रिटीज ने दी बधाई

आम मत | नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सोमवार को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। विराट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।

अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे।

बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स ने कमेंट्स में दी बधाई। बेटी के जन्म पर विराट को सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, इरफान पठान सहित खिलाड़ियों ने ट्वीट कर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अनुष्का ने प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button