एंटरटेनमेंट

विवाहबंधन में बंधी काजल अग्रवाल, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

आम मत | मुंबई

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शुक्रवार को बॉयफ्रेंड गौतम किचलू की दुल्हन बन गई। घरवालों और खास मित्रों की मौजूदगी में दोनों की शादी मुंबई के होटल में हुई। सोशल मीडिया पर काफी दिनों से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं। काजल और गौतम की वरमाला की फोटो सामने आ गई है और आते ही वायरल भी हो गई है।

इन तस्वीरों में काजल रेड कलर के लंहगे में नजर आ रही है। माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं जबकि गौतम ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने के शुरुआत में एक्ट्रेस ने बिजनेसमेन गौतम किचलू संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी।

काजल ने बताया था कि 30 अक्टूबर में वे दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले काजल अग्रवाल की मेहंदी सेरेमनी और बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button