एंटरटेनमेंट

आशिकी फेम राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, नानावटी अस्पताल में भर्ती

आम मत | मुंबई

एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक के कारण नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल करगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई लाया गया और नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार राहुल प्रोगेसिव ब्रेन स्ट्रोक के चलते इस समय आईसीयू में हैं। राहुल की तबीयत पहले से ठीक है और वे रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। लंबे समय बाद किसी फिल्म में एक्टिंग करने जा रहे राहुल रॉय को यूं ब्रेन स्ट्रोक आना सभी को हैरान कर गया है। एक्टर के तमाम फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल रॉय ने वर्ष 1990 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी से करिअर की शुरुआत की थी। राहुल कुछ ही समय में 47 फिल्में साइन कर डाली। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म आशिकी वाला जादू नहीं बिखेर पाई।

लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद राहुल एक बार फिर से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिखाई दिए। उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वर्षों बाद वे एलएसी-लिव द बैटल में नजर आने वाले हैं। उनकी खराब सेहत के कारण ये प्रोजेक्ट भी मझदार में है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button