अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

अमेरिकी अखबार का दावाः ट्रंप का चीन में है बिजनेस, बैंक अकाउंट भी

आम मत | न्यूयॉर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने बड़ा खुलासा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के इस खुलासे के बाद ट्रंप नए विवादों में घिर सकते हैं। वह भी तब जब वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि कोरोना वायरस और अन्य मामलों पर राष्ट्रपति ट्रंप चीन को घेरने का मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, ट्रंप का चीन में बैंक अकाउंट है। इस खाते को को ट्रंप इंटरनेशनल होटल्स मैनेजमेंट कंट्रोल करता है। इसके जरिए 2013 और 2015 के बीच लोकल टैक्स भी दिया गया।

ट्रंप के टैक्स रिकॉर्ड मिलने के बाद यह खुलासा हुआ। इसमें उनके निजी और कंपनी के फाइनेंशियल डिटेल्स थे। समाचार पत्र ने पहले भी दावा किया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद 2016-17 के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी फेडरल टैक्स के तौर पर केवल 750 डॉलर का भुगतान किया था।
हालांकि, ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने टैक्स बचाने के लिए सभी नियमों का लाभ उठाया, जिससे उन्हें कम टैक्स देना पड़ा।

उधर, अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप हमेशा से चीन में व्यापार की संभावनाएं तलाशते रहे हैं। उन्होंने 2012 में शंघाई में ऑफिस भी खोला था, जिसके बाद चीन में व्यापार करने की उनकी कोशिशों में तेजी आई।

रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने सालों से चीन में अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई पांच छोटी कंपनियों में कम से कम 1 लाख 92 हजार डॉलर (1.41 करोड़ रु.) का निवेश किया। दूसरी ओर, ट्रंप के वकील ने सफाई देते हुए कहा कि लोकल टैक्स, एशिया में होटल्स डील्स और खर्चों के लिए चीन में अकाउंट खोला गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button