कोरोना अपडेटकोरोना अपडेट

कोरोनाः बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन, देश में 9.37 लाख पॉजिटिव

आम मत | नई दिल्ली

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 9 लाख 37 हजार से अधिक पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं, 24,315 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट 63 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। अब तक 5 लाख 94 लाख लोग सही हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक दो लाख 70 हजार के करीब लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

दिल्ली में रिकवरी रेट देश के रिकवरी रेट से आगे निकल चुकी है। दिल्ली में स्वस्थ होने की दर 81 फीसदी हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में बढ़ते मामलों के चलते 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने राज्य के सभी कंटेनमेंट क्षेत्रों में लॉकडाउन 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह 14 जुलाई तक ही लागू था। कर्नाटक में भी एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। श्रीनगर में रेड जोन क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

राज्यकुल केसएक्टिवरिकवरमौत
महाराष्ट्र2,67,6651,07,6651,49,00710,695
तमिलनाडु1,47,32447,91597,3102099
दिल्ली1,15,34618,66493,2363446
कर्नाटक44,07725,83617,391846
गुजरात43,72311,09830,5552070

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button