By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सोमवार, 16 फरवरी 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
      • ऑटोमोबाइल
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
      • खाना
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • अंकज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
      • लेख
      • विशेष
      • समाचार लेख
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
- Advertisement -
Reading: राजस्थान को 15 साल बाद मिले 19 नए जिले, सीएम अशोक गहलोत ने की कई ऐतिहासिक घोषणाएं
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
न्यूज़

राजस्थान को 15 साल बाद मिले 19 नए जिले, सीएम अशोक गहलोत ने की कई ऐतिहासिक घोषणाएं

Last updated: मार्च 18, 2023 2:33 पूर्वाह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
6 Min Read
SHARE
New District in Rajasthan: राजस्थान में 19 नए जिले, 3 नए संभाग – अब प्रदेश में कुल 50 जिले एवं 10 संभाग। जयपुर से 4 और जोधपुर से बनाए 3 नए जिले।

आम मत | जयपुर,

Latest News in Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 19 नए जिलों और 3 नए मंडलों की घोषणा की। उन्होंने विधान सभा (Rajasthan Assembly) में कहा की नए जिला निर्माण के प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था और समिति की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा में घोषणा की गई थी।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के प्रत्युत्तर के दौरान प्रदेश में 19 नए जिले तथा 3 नवीन संभाग बनाने की घोषणा की।

Rajasthan New District: कौन कौन से बने हैं नए जिले?
New District In Rajasthan: राजस्थान में 19 नए जिले, 3 नए संभाग - अब प्रदेश में कुल 50 जिले एवं 10 संभाग। जयपुर से 4 और जोधपुर से बनाए 3 नए जिले।
Latest News In Rajasthan
Cm Ashok Gehlot,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान को 15 साल बाद मिले 19 नए जिले, सीएम अशोक गहलोत ने की कई ऐतिहासिक घोषणाएं 3

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुरसिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर एवं शाहपुरा को जिला बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बांसवाड़ा, पाली एवं सीकर को संभाग बनाने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

राजस्थान में वर्तमान में 33 जिले हैं। राजस्थान में आखिरी नया जिला 15 साल पहले वसुंधरा राजे ने बनाया था जब उन्होंने प्रतापगढ़ को जिला बनाया था। अब प्रदेश में कुल 50 जिले (Rajasthan Total District) एवं 10 संभाग हो जाएंगे।

सीएम अशोक गहलोत ने इन नए जिलों और संभागों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

जयपुर (Jaipur District) से 4 और जोधपुर से 3 नए जिले बनाए गए हैं। अब राजधानी जयपुर को 2 जिलों जयपुर उत्तर एवं जयपुर दक्षिण में बाँट दिया गया हैं। इसके अलावा जोधपुर जिले को भी 2 जिलों जोधपुर पूर्व एवं जोधपुर पश्चिम में बाँट दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल
Rajasthan District List New: राजस्थान के नए जिले

अब राजस्थान के नए जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा शामिल हो गए हैं। इन नए जिलों के अलावा राज्य को तीन नए संभाग बांसवाड़ा, पाली और सीकर भी मिल गए हैं।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan
विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का किया शुक्रिया अदा
New District In Rajasthan: राजस्थान में 19 नए जिले, 3 नए संभाग - अब प्रदेश में कुल 50 जिले एवं 10 संभाग। जयपुर से 4 और जोधपुर से बनाए 3 नए जिले।
Latest News In Rajasthan
Cm Ashok Gehlot,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान को 15 साल बाद मिले 19 नए जिले, सीएम अशोक गहलोत ने की कई ऐतिहासिक घोषणाएं 4

इस फैसले की भाजपा ने आलोचना की है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि यह निर्णय राजनीतिक हित में लिया गया है और राज्य को अब कई प्रशासनिक मुद्दों का सामना करना पड़ेगा।

सीएम अशोक गहलोत की ऐतिहासिक घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 2600 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, पुल व आरओबी आदि के निर्माण एवं उन्नयन कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत प्रथम चरण में रक्षाबन्धन पर्व से 40 लाख महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन देने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। 

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट
  • महाकाल उज्जैन कॉरिडोर की तर्ज पर 100 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर स्थित गोविन्द देव जी मंन्दिर को कॉरिडोर बना कर किया जाएगा विकास।
  • तीर्थराज पुष्कर के समग्र विकास हेतु पुष्कर विकास प्राधिकरण का होगा गठन
  • बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर के आगामी वर्ष में 100 करोड़ रुपए के करवाए जाएंगे विकास कार्य।
  • केन्द्र की सौभाग्य योजना समाप्त होने पर घरेलू विद्युत कनेक्शन से वंचित रहने वाले 2 लाख परिवारों को 1000 करोड़ रुपए की लागत से घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • जल जीवन मिशन के तहत उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमन्द जिलों के 8 कस्बों तथा 1473 गांवों के 3 लाख परिवारों को 4674 करोड़ रुपए की लागत से हर घर जल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • प्रदेश के आदिवासी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को डामर सड़कों से चरणबद्ध रूप से जोड़ा जाएगा। 
  • आगामी वर्ष में 75 करोड़ रुपए की लागत से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स संचालित किए जाएंगे, ताकि कोरोनाकाल के दौरान हुए शैक्षणिक नुकसान की भरपाई की जा सके। इससे 70 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।
  • स्कूली शिक्षा की सुविधा सुलभ कराने की दृष्टि से 500 प्राथमिक विद्यालयों का उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तथा 500 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का उच्च माध्यमिक विद्यालयों का किया जायेगा क्रमोन्नयन।
  • 400 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य एवं कृषि संकाय/विषय प्रारंभ किए जाएंगे।
    शिक्षा विभाग की तर्ज पर मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को 2 सेट निःशुल्क यूनीफॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा साथ ही, 6843 शिक्षा अनुदेशक (मदरसा पैराटीचर्स) भर्ती किए जाएंगे। 
  • कार्मिकों को मई 2023 से सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त पेंशन परिलाभों की स्वीकृति जारी की जाएगी।
  • 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को पेंशन राशि में मूल वेतन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अलाउंस दिया जाएगा।

इसके अलावा सीएम गहलोत ने शिक्षा एवं युवा विकास, खेल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत सुविधाएं, पेयजल, उद्योग, ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, कृषि तथा कानून व्यवस्था आदि क्षेत्रों के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

हिंदी न्यूज़ » न्यूज़ » राजस्थान को 15 साल बाद मिले 19 नए जिले, सीएम अशोक गहलोत ने की कई ऐतिहासिक घोषणाएं

TAGGED:CM Ashok GehlotLatest News RajasthanRajasthanRajasthan GovernmentRajasthan NewsRajasthan PoliticsRajasthan PoliticsRajasthan Vidhan SabhaRajasthanCongressप्रमुख खबरेंराज्यवार खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

Regional Updates

जयपुरः जनसंपर्क आयुक्त सोनी ने नए पीआरओ को विभागीय कार्यप्रणाली से कराया अवगत
क्षेत्रीय खबरें
Pahalgam Terror Attack, Cm Bhajanlal Sharma, Security Alert Rajasthan, High Alert Rajasthan,
पहलगाम आतंकी हमला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
पश्चिम
Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Shutdown, Pahalgam Candle March,
पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर में बंद, घाटी में सन्नाटा, आतंकी हमले के खिलाफ उठी एकजुट आवाज़
न्यूज़ उत्तर
Farmers Death Bundi, Local News Bundi, Local News Rajasthan, Latest News Rajasthan
बूंदी: खेत में करंट से दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप
पश्चिम

You Might also Like

राजस्थान बजट 2026-27: 6.10 लाख करोड़ का विकास खाका, क्या 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

4 दिन ago
Indian Budget 2026 Income Tax Slab 2026
वित्तीय समाचार

बजट 2026: आयकर स्लैब जस के तस, मिडिल क्लास को नहीं मिली नई राहत

2 सप्ताह ago
Budget 2026 Live Updates Hindi, Nirmala Sitaraman, Indian Budget 2026,
वित्तीय समाचार

इतिहास बना रहा Budget 2026: रविवार को खुला शेयर बाजार, हर ऐलान पर Live नजर

2 सप्ताह ago

राजस्थान बोर्ड: 3-12 सितंबर तक होंगी पूरक परीक्षाएं

5 महीना ago
File
अपराध

हाथरस कांडः सीबीआई ने केस किया टेकओवर, जल्द शुरू करेगी जांच

5 महीना ago
अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई | America First Vaccination
विदेश

अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई

5 महीना ago

कोरोना तुझे हराएंगे, हम वॉरियर्स कभी हार नहीं पाएंगे

5 महीना ago

सुशांत केसः 90 दिन में रिया और उनके परिवार पर खर्च हुए थे 3.25 करोड़

5 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?