By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
रविवार, 8 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: अनिल कुंबले भी आये पहलवानों के समर्थन में, किया ट्वीट
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
खेल

अनिल कुंबले भी आये पहलवानों के समर्थन में, किया ट्वीट

Last updated: मई 31, 2023 1:29 पूर्वाह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
4 Min Read
SHARE
पहलवानों के समर्थन में आये कई खिलाडी, अनिल कुंबले सहित कई खिलाड़ियों ने ट्वीट कर किया सपोर्ट

आम मत | नयी दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने प्रदर्शनकारी पहलवानों (Wrestlers Protest) के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि वह जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Anil Kumble Supports Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में बोले अनिल कुंबले

Dismayed to hear about what transpired on the 28th of May with our wrestlers being manhandled. Anything can be resolved through proper dialogue. Hoping for a resolution at the earliest.

— Anil Kumble (@anilkumble1074) May 30, 2023

कुंबले ने ट्वीट किया, “हमारे पहलवानों के साथ 28 मई को हुई बदसलूकी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उचित संवाद से किसी भी बात का समाधान निकाला जा सकता है। जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है।” उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के कई नामचीन पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान संसद तक मार्च करने और महिला महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया था। पहलवान हालांकि जंतर-मंतर रोड से आगे नहीं बढ़ सके और पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू उखाड़ दिये।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान
Wrestlers Protest at Jantar Mantar

पहलवानों के साथ पुलिस के बर्ताव पर निराशा व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग के सदस्य अभिनव बिंद्रा, टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर भी ट्वीट कर चुके हैं।

Olympic Medalist Abhinav Bindra Supports Wrestlers Protest: बीजिंग ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज बिंद्रा ने सोमवार को ट्वीट किया था, “ कल रात सो नहीं सका। अपने साथी भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की भयावह तस्वीरों ने (मुझे) विचलित रखा। समय आ गया है कि हम सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपाय लागू करें। ” बिंद्रा ने कहा, “हमें सुनिश्चित करना होगा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसका निपटान बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ किया जाये। हर एथलीट एक सुरक्षित और सशक्त करने वाले माहौल का हकदार है।”

Olympic Medalist Neeraj Chopra Supports Wrestlers Protest: नीरज ने रविवार को पहलवानों के हिरासत में लिये जाने के एक वीडियो पर टिप्पणी की, “यह देखकर बहुत दुख हो रहा है। इससे निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है।” श्रीशंकर ने पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव को बर्बर करार देते हुए ट्वीट किया, “बेहद बर्बर! हमारे चैंपियन इस बर्ताव के लायक नहीं थे।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

ओलंपक में पहुंचने का सपना देखने वाले एक एथलीट के तौर पर यह तस्वीर (मेरे मस्तिष्क पर) बहुत गहरा घाव छोड़ेगी।” छेत्री ने रविवार देर रात ट्वीट किया, “हमारे पहलवानों को बिना सोचे समझे घसीटे जाने की क्या जरूरत है? यह किसी के साथ व्यवहार करने का तरीका नहीं है। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि इस पूरी स्थिति का आकलन उसी तरह किया जाए जैसा होना चाहिए।”

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan
Indian Wrestlers Protest Vinesh Phogat Against Brij Bhushan
अनिल कुंबले भी आये पहलवानों के समर्थन में, किया ट्वीट 2

गौरतलब है कि बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप हैं। दिल्ली पुलिस सभी पीड़ितों के बयान लेकर बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) से संबंधित है।

कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इसी बीच, पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार के बाद पहलवानों ने मंगलवार को हरिद्वार जाकर गंगा में अपने पदकों को विसर्जित करने का फैसला लिया।

- Advertisement -

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट
सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

हिंदी न्यूज़ » न्यूज़ » खेल » अनिल कुंबले भी आये पहलवानों के समर्थन में, किया ट्वीट

- Advertisement -
TAGGED:Bajrang PooniaIndian Wrestlers NewsIndian Wrestlers ProtestIndian Wrestling FederationWrestler Bajrang PooniaWrestler Sakshi MalikWrestler Vinesh PhogatWrestlers Protest Indiaप्रमुख खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

राजस्थान बजट 2026-27: 6.10 लाख करोड़ का विकास खाका, क्या 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

3 सप्ताह ago
Indian Budget 2026 Income Tax Slab 2026
अर्थव्यवस्था

बजट 2026: आयकर स्लैब जस के तस, मिडिल क्लास को नहीं मिली नई राहत

1 महीना ago
Budget 2026 Live Updates Hindi, Nirmala Sitaraman, Indian Budget 2026,
अर्थव्यवस्था

इतिहास बना रहा Budget 2026: रविवार को खुला शेयर बाजार, हर ऐलान पर Live नजर

1 महीना ago
अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन | Alibaba
विदेश

अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन

6 महीना ago
File
अपराध

हाथरस कांडः सीबीआई ने केस किया टेकओवर, जल्द शुरू करेगी जांच

6 महीना ago
अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई | America First Vaccination
विदेश

अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई

6 महीना ago
Gst Rate Changes 2025, Gst Reform 2025, New Gst Rate List 2025
अर्थव्यवस्था

🚨 GST Rate Changes 2025: नया GST कब लागू होगा और किस पर कितना टैक्स?

6 महीना ago
New Gst Reform 2025 India, Gst Council India Rate Cut 2025, Aam Mat News India,
अर्थव्यवस्था

नया GST सुधार 2025: आम आदमी की जेब को राहत, व्यापार जगत को नई ताक़त

6 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?