By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सोमवार, 9 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
अपराध

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट

Last updated: नवम्बर 25, 2022 8:32 पूर्वाह्न
संपादकीय डेस्क
8 Min Read
SHARE

आम मत | मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज यानी शुक्रवार 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में संजना सांघी के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है। फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार नॉवेल पर आधारित है। इसके ट्रेलर को 79 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

अब देखना है कि उनकी अंतिम फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। दिल बेचारा से पहले सुशांत 10 फिल्मों में नजर आए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सुशांत की फिल्मों ने कितनी कमाई की। उनकी कौनसी फिल्म हिट, सुपरहिट और फ्लॉप रही।

काई पो छे (2013)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Kai Po Che 1
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 11

सुशांत सिंह राजपूत ने वर्ष 2013 में अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म काई पो छे से करिअर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म प्रसिद्ध नॉवेलिस्ट चेतन भगत के उपन्यास ‘थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित थी। इसकी लागत 30 करोड़ रुपए थी। दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्मों को काफी पसंद किया। इस फिल्म ने कुल 80 करोड़ की कमाई की।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

शुद्ध देसी रोमांस (2013)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Suddh Desi Rommance
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 12

परीनीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध देसी रोमांस में रोमांस करते नजर आए। साल 2013 में रिलीज यह सुशांत की दूसरी फिल्म थी। राजस्थान की राजधानी और विश्व में गुलाबी नगरी (Pink City) के नाम से विख्यात जयपुर की पृष्ठभूमि पर यह फिल्म बेस्ड थी। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। फिल्म का बजट 22 करोड़ और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76 करोड़ रुपए रहा था।

पीके (2014)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Pk
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 13

भले ही इस फिल्म के लीड में आमिर खान और अनुष्का शर्मा थे। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के छोटे से रोल को कोई अनदेखा नहीं कर पाया। फिल्म में वे जग्गू उर्फ जगत जननी (अनुष्का शर्मा) के पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रेंड बने थे। फिल्म में उनके हिस्से में एक गाना (चार कदम..चल देना साथ मेरे) और कुछ दृश्य आए थे। इसमें वे काफी अच्छा काम कर गए थे। फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए था और कमाई तो सभी को पता है। इसके बावजूद हम बता देते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 854 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Byomkesh Bakshi
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 14

यशराज फिल्म्स की प्रोड्यूस यह फिल्म प्रसिद्ध उपन्यासकार शरदींदु बंधोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में आजादी से पहले का कलकत्ता (कोलकाता) दिखाया गया था। वहीं, एक प्रसिद्ध डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी एक केस सॉल्व करता है। दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था और कमाई 43 करोड़। फिल्म एवरेज में मानी गई, हालांकि सुशांत की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

एम.एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Dhoni Movie
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 15

वर्ष 2016 में प्रदर्शित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी। इस बायोपिक में सुशांत ने धोनी के किरदार में जान डाल दी थी। उनकी यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली उनकी पहली फिल्म थी। धोनी के किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट भी सीखा था। उन्हें नेट में प्रैक्टिस करते देख सचिन ने पूछा था यह किस स्टेट का खिलाड़ी है। उन्हें जब यह पता चला कि वह (सुशांत) एक एक्टर है तो उन्होंने कहा कि यह इतना अच्छा क्रिकेट खेलता है कि रणजी तो आसानी से खेल सकता है। अगर सब सही रहा और यह इसने लगातार परफॉर्म किया तो इंडियन टीम में भी खेल सकता है। एम.एस.धोनी का बजट 104 करोड़ था और इस फिल्म ने 216 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

राबता (2017)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Raabta
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 16

सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनॉन की जोड़ी थी। दिनेश विजान निर्देशित यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित थी। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ और कमाई 40 करोड़ थी। भले ही बॉक्स ऑफिस पर राबता को अच्छी कमाई नहीं हुई हो। बावजूद इसके क्रिटिक्स ने सुशांत की एक्टिंग की प्रशंसा की थी।

केदारनाथ (2018)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Kedarnath Movie
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 17

सुशांत सिंह की इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान की जोड़ी थी। सारा ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 में आई त्रासदी और लव जेहाद फिल्म का प्लॉट था। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म का बजट 68 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

- Advertisement -

ड्राइव (2019)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Drive
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 18

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह की जोड़ी जैकलीन फर्नांडीज के साथ थी। फिल्म दो चोर और कार रेसिंग पर आधारित थी। धर्मा प्रोडक्शन (करण जौहर) की यह फिल्म पहले सिनेमाघरों पर प्रदर्शित होने वाली थी। कुछ कारणों से यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। यह फिल्म वर्ष 2011 में रिलीज हॉलीवुड मूवी ड्राइव का ही रिमेक थी। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए था। हालांकि, यह फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई थी।

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

सोनचिड़िया (2019)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Son Chiriya
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 19

चंबल के डाकूओं पर बनी इस फिल्म में सुशांत के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी जैसे बड़े और मंझे हुए अभिनेता भी थे। साथ ही, उनके साथ भूमि पेडणेकर भी अहम भूमिका में थी। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपए था। भले ही फिल्म औसत श्रेणी में गिनी जाती है, लेकिन सुशांत की एक्टिंग को सभी ने सराहा था।

- Advertisement -

छिछोरे (2019)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | Chhichhore
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 20

दिल बेचारा से पहले वर्ष सुशांत की अंतिम रिलीज फिल्म थी छिछोरे। इसमें उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ थी। नीतेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुशांत ने ऐसे पिता की भूमिका निभाई थी, जो आत्महत्या की कोशिश करने वाले अपने बेटे को जिंदगी की अहमियत समाझते हैं। इस फिल्म के कई डायलॉग आज भी काफी फेमस है। इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए था। वहीं, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 215 करोड़ रुपए रहा था।

अब अगर बात करें सुशांत के करिअर की इन सभी 10 फिल्मों का औसत निकाले तो यह 70 प्रतिशत से ऊपर बैठता है। उनकी दो फिल्मों ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। वहीं, एक फिल्म ने 100 करोड़ रुपए की कमाई की। उनकी एक फिल्म फ्लॉप रही और दो फिल्में एवरेज श्रेणी की रही। यानी उनकी तीन फिल्में हिट और सुपरहिट की श्रेणी की थी। अब देखना यह है कि उनकी अभिनीत अंतिम फिल्म दिल बेचारा क्या कमाल दिखा पाती है।

हिंदी न्यूज़ » अपराध » दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट

- Advertisement -
TAGGED:BollywoodDilBecharaDisneyHotStar+LatestMovieUpdateNews
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

File
अपराध

हाथरस कांडः सीबीआई ने केस किया टेकओवर, जल्द शुरू करेगी जांच

6 महीना ago
Cyber Crime, Digital Arrest, Rbi Alert
अपराध

🚨 डिजिटल अरेस्ट फर्जी कॉल से सावधान! – आरबीआई की सतर्कता संदेश पर आधारित विशेष खबर

11 महीना ago
Exclusive Interview, Amanjot Singh, Bollywood Actor, Punjabi Actor, Animal Movie, Ranbir Kapoor Movie Animal, Behind The Scene Talk,
एंटरटेनमेंट

कैप्टन ऑफ शिप जब ऐसा हो तो रिजल्ट यही आता है: अमनजोत सिंह

2 वर्ष ago
फिल्म समीक्षा डंकी: पावरपैक एक्शन फिल्मों के बीच ठंडी हवा का झोंका, डंकी, शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, दिलचस्प कहानी, शानदार अभिनय, उम्दा पटकथा, निर्देशन, हंसाने वाली फिल्म, रुलाने वाली फिल्म, सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म, Film Review Dunki Movie,
एंटरटेनमेंट

डंकी: पावरपैक एक्शन फिल्मों के बीच ठंडी हवा का झोंका

2 वर्ष ago
Animal Movie Review, Aammat News, Latest News In Hindi, Latest Bollywood News
एंटरटेनमेंट

रणबीर कपूर की एनिमल: बदला, हिंसा और मनोरंजन का एक दमदार मिश्रण

2 वर्ष ago
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम ने इंफाल में मणिपुरी रीति रिवाज से रचाई शादी
एंटरटेनमेंट

रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम ने इंफाल में मणिपुरी रीति रिवाज से रचाई शादी

2 वर्ष ago
Actress Kangana Ranaut, Indian Film Actress Kangana Ranaut, Hindi Film Actress Kangana Ranaut, Bollywood Film Actress Kangana Ranaut,
एंटरटेनमेंट

कंगना रनौत कर रही हैं, टैलेंट और आउटसाइडरस को फिल्म इंडस्ट्री में लाने पर फोकस

3 वर्ष ago
Adipurush Film Review, Pulakit Sharma, Hindi Film Review, Adiurush Movie Review,
एंटरटेनमेंट

Adipurush Film Review: पौराणिक तथ्यों का कॉर्म्शलाइजेशन

3 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?