मौसम

सिक्किम-नेपाल के बॉर्डर पर आया Earth Quake, 5.4 आंकी गई तीव्रता

आम मत | नई दिल्ली

पूर्वी सीमावर्ती इलाके सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर सोमवार को भूकंप (Earth Quake) के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Earth Quake) की तीव्रता 5.4 आंकी गई। सिक्किम-नेपाल बॉर्डर के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 25 किमी पूर्व और उत्तर पूर्व की तरफ जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बिहार की राजधानी पटना के साथ राज्य के पूर्वोत्तर जिलों अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। मध्य बिहार, गंगा के तटवर्ती जिलों मुंगेर, औरंगाबाद और भागलपुर में भी लोगों ने झटके महसूस किए हैं। बिहार में इससे पहले 15 फरवरी की रात भूकंप का झटका आया था।

देश में Earth quake के 5 जोन

जोन-1: पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और उड़ीसा। भूकंप का सबसे कम खतरा।

जोन-2: तमिलनाडु, राजस्थान और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा। भूकंप संभावित।

जोन-3: केरल, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा। भूकंप के झटके आते रहते हैं।

जोन-4 : मुंबई, दिल्ली जैसे महानगर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी गुजरात, उत्तरांचल, उत्तरप्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा। भूकंप का खतरा लगातार।

जोन-5 : सबसे खतरनाक इलाका है। गुजरात का कच्छ इलाका, उत्तरांचल का एक हिस्सा और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्य शामिल।

और पढ़ें
Back to top button