मौसमअंतराष्ट्रीय खबरें

इंडोनेशिया में बाढ़ और Landslide ने मचाई तबाही, 126 की मौत

आम मत | बाली / नई दिल्ली

पूर्वी इंडोनेशिया के लेंबाता में भूस्खलन (Landslide) ने तबाही मचा रखी है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश जारी होने के कारण लापता लोगों को तलाशने में उठानी पड़ रही है। अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अदोनारा द्वीप के ईस्ट फ्लोरेस जिले में अधिक जनहानि हुई है। यहां 67 लोगों की लाशें बरामद हो चुकी हैं, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह इस क्षेत्र में पहाड़ियों से मलबा (Landslide) गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। (Landslide) हादसा उस समय हुआ, जब ये लोग सो रहे थे. रात में हुई बारिश के दौरान नदियों के तट टूट गए और अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए।

Landslide
इंडोनेशिया में बाढ़ और Landslide ने मचाई तबाही, 126 की मौत 6

बारिश के कारण नवंबर में फटे ज्वालामुखी के लावा प्रवाह में आई तेजी

इंडानेशिया की राष्ट्रीय आपदा मोचन इकाई के अनुसार लेम्बाता द्वीप पर चक्रवात सरोजा के चलते हुई बारिश के कारण नवंबर में फटे एक ज्वालामुखी के लावा के प्रवाह में तेजी आ गई है। इसकी चपेट में एक दर्जन से अधिक गांव आ गए. इस घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी और मलबे में फंसे लोगों के रिश्तेदार लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button