प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

फ्रांस से भारत पहुंचे तीन और राफेल विमान, अंबाला एयरबेस पर हुए लैंड

आम मत | नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना को बुधवार को फ्रांस से 3 और राफेल फाइटर जेल मिल गए। फ्रांस से राफेल को भारत पहुंचने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लगा। विमानों की आसमान में ही 3 बार रि-फ्यूलिंग की गई। अंबाला एयरबेस पर तीनों को लैंड कराया गया। इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर जानकारी दी। इनके आते ही भारत में राफेल की संख्या 8 हो गई। अगले 2 साल में फ्रांस सभी 36 फाइटर जेट डिलीवर करेगा।

भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 58 हजार करोड़ में 36 राफेल फाइटर जेट की डील की थी। 36 में से 30 फाइटर जेट्स होंगे और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट होंगे। ट्रेनर जेट्स टू सीटर होंगे और इनमें भी फाइटर जेट्स जैसे सभी फीचर होंगे। एयरफोर्स ने बताया कि, तीनों राफेल नॉन स्टॉप उड़ान के साथ भारत पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके साथ हवा में फ्यूल भरने वाला फ्रांस के एयरफोर्स का स्पेशल जेट भी था। जिससे 3 बार मिड एयर री-फ्यूलिंग हुई। पिछली बार 29 जुलाई को फ्रांस से 5 राफेल भारत आए थे। तब भी हवा में ईंधन भरा गया था। हालांकि, तब पांचों राफेल ने फ्रांस के दासौ एविएशन से उड़ान भरने के बाद UAE में हाल्ट किया था। इस बार हाल्ट नहीं रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button