अध्यात्मप्रमुख खबरें

सबरीमला मंदिर में प्रति दिन एक हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

आम मत | तिरुवनंतपुरम

केरल में सबरीमला में अय्यप्पा स्वामी मंदिर में हर दिन 1000 श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ये जानकारी दी। मंदिर 16 नवंबर को दर्शन के लिए खुलेगा। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने कहा कि तीर्थयात्रा सीजन 16 नवंबर से शुरू होगा।

सप्ताह के शुरुआती दिनों में प्रति दिन 1000 तीर्थ यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। बाद में इसमें वृद्धि की जाएगी। अय्यप्पा स्वामी मंदिर 18 पहाड़ियों के बीच में बसा है। भगवान अय्यप्पा को जगपालनकर्ता भगवान विष्णु और महादेव का पुत्र माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अय्यप्पा का जन्म भगवान विष्णु द्वारा लिए गए मोहिनी अवतार पर शिव के वीर्यपात के द्वारा हुआ माना जाता है। इसलिए ये शिव-मोहिनी (विष्णु) के पुत्र कहे जाते हैं। इन्हें मणिकंदन (सोने की कंठी गले में धारण किए हुए) भी कहा जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button