एंटरटेनमेंटNews

Brahmastra Movie: दिसंबर 2026 में आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट ‘देव’

Brahmastra Movie Part 2 ' Dev': दिसंबर 2026 में आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट 'देव'- २०२७ में तीसरे पार्ट को किया जाएगा रिलीज, डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने किया खुलासा

आम मत | मुंबई / नई दिल्ली।

वर्ष 2022 में बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा (Brahmastra Movie: Part-1 Shiva) रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रनबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाए थे। दर्शकों को इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार हैं। इसी कड़ी में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस ट्रायोलॉजी के दूसरे और तीसरे पार्ट से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

अयान मुखर्जी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख कर उन्होंने लोगों का आभार जताया। साथ ही दूसरे पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी दी कि ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट देव (Bhramastra Movie Part 2 Dev) दिसंबर 2026 में रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का तीसरा और अंतिम पार्ट 2027 के दिसंबर में थियेटर में आएगा। हालांकि, तीसरे पार्ट के नाम का खुलासा इस पोस्ट में नहीं किया गया है।

Brahmastra Movie second part release date,
Brahmastra Movie Third Part Release Date, Latest News in Hindi, AAM MAT News
Brahmastra Movie: दिसंबर 2026 में आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट 'देव' 7

अयान जल्द ही दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ स्टार्ट करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में इससे जुड़ी जानकारी उन्होंने खुद साझा की थी। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने ४०० करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्म में शाहरुख खान और नागार्जुन ने कैमियो रोल किया था। शाहरुख ने फिल्म में साइंटिस्ट मोहन भार्गव का किरदार निभाया था। वहीं, नागार्जुन ने आर्टिस्ट और आर्कियोलॉजिस्ट अनीश शेट्टी का रोल निभाया था। गौरतलब है कि यह फिल्म भारतीय पुराणों में बताए गए अस्त्रों जैसे आग्नेय, जल, वायु, वानर आदि अस्त्रों के बारे में बताती है। इन सभी अस्त्रों में सबसे शक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र को बताया गया है।

Brahmastra Movie second part release date, Brahstramastra Movie Third Part Release Date, Latest News in Hindi, AAM MAT News
Brahmastra Movie Part 2 Dev

फिल्म में अयान मुखर्जी ने इन्हीं सभी अस्त्रों और ब्रह्मास्त्र को लेकर कहानी बुनी है, जिसमें रनबीर को अग्नि अस्त्र से लैस बताया है। अमिताभ ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने वाले ग्रुप के हैड बताए गए हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट में रनबीर यानी शिवा के माता-पिता के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, इसमें फिल्म के सबसे बड़े खलनायक देव और उसकी पावर्स से भी रूबरू कराया जाएगा। फिल्म में वर्तमान दौर से ३० साल पहले की कहानी दर्शाई जाएगी।

अब देखना यह है कि जिस तरह का समां अयान ब्रह्मास्त्र की पहली कड़ी से बांध पाए थे, क्या उसे दोहरा पाएंगे या नहीं। वहीं, दर्शकों में सबसे ज्यादा कौतुहल देव के बारे में जानने का है, क्योंकि फिल्म की रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शाहरुख खान फिल्म में देव का रोल प्ले करेंगे, जबकि रिलीज के बाद हकीकत सामने आ गई थी।

पहले पार्ट के एंड में दिखाए गए देव के पॉच्शर से लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ इसे ऋतिक रोशन बता रहे हैं तो कुछ प्रभास। अब यह तो २०२६ में ही सामने आएगा कि वास्तव में इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी में सबसे अहम किरदार किस एक्टर के नसीब में आता है। हालांकि, इस रोल को निभाना अपने आप में चुनौती और जोखिम का काम होगा। इसका कारण पहली ट्रायलॉजी के पहले पार्ट द्वारा माइल स्टोन क्रिएट करना है।

दूसरे पार्ट में अमिताभ बच्चन का रोल पहले पार्ट की तुलना में कुछ बड़ा हो सकता है, क्योंकि अमिताभ ने पहले पार्ट में बताया था कि वे और देव दोनों दोस्त थे। ऐसे में उन दोनों की दोस्ती और दुश्मनी को भी स्पेस दिया जा सकता है। दीपिका पादुकोण शिवा की मां अमृता के रोल में दिखाई देगी, जिसे जलास्त्र पर कमांड है और देव और अमृता की लव स्टोरी, उनका फाइट सिक्वेंस और अमृता का शिवा को जन्म देना शायद इसे भी दिखाया जाए। ये सब कयास ही है, लेकिन हकीकत तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगी।


नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button