कोरोना अपडेटप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

भारत में एक करोड़ संक्रमित, एक्टिव केस महज 3.05 लाख, 95.41 फीसदी मरीज हुए रिकवर

आम मत | नई दिल्ली

भारत ने कोरोना संक्रमितों के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस मामले में भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में एक करोड़ का आंकड़ा पहुंचने में 290 दिन लगे। वहीं, भारत में 324 दिनों में एक करोड़ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। भले ही अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग भारत में संक्रमित हुए हैं। लेकिन, मौजूदा समय हम कई देशों से बेहतर स्थिति में हैं।

भारत में एक करोड़ संक्रमित, एक्टिव केस महज 3.05 लाख, 95.41 फीसदी मरीज हुए रिकवर | special corona
भारत में एक करोड़ संक्रमित, एक्टिव केस महज 3.05 लाख, 95.41 फीसदी मरीज हुए रिकवर 6

देश में वास्तविक मरीजों की संख्या अब 3.05 लाख रह गई है। ये वो एक्टिव मरीज हैं, जिनका अस्पताल में या फिर होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बाकी 95.41% संक्रमित अब ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.45% मरीजों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। पूरी दुनिया में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 करोड़ है। सबसे ज्यादा 60 लाख अमेरिका, 21 लाख फ्रांस, 7 लाख ब्राजील, 6.67 लाख इटली, 5.51 लाख बेल्जियम, 5.09 लाख रूस, 3.68 लाख यूक्रेन, 3.35 लाख जर्मनी और 3.05 लाख एक्टिव मरीज भारत में हैं।

रिकवरी के मामले में भारत पहले स्थान पर

रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में पहले नंबर पर है। यहां अब तक 95.41% लोग ठीक हो चुके हैं। ब्राजील में 87%, रूस में 79.6%, अमेरिका में 58.4% लोग बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। सबसे खराब स्थिति फ्रांस की है। यहां अब तक केवल 7.5% मरीज ही ठीक हो पाए हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button