राजनीति खबरेंप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

परिवारवादी पार्टियां देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतराः मोदी

आम मत | नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। मोदी ने कहा कि देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा है। ऐसे में भाजपा का दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता है।

हमें अपनी पार्टी में भीतर के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना है। हमें पार्टी को जीवंत लोकतंत्र का जीता-जागता उदाहरण बनाना है। हर कार्यकर्ता और हर नागरिक के लिए अवसरों का एक बेहतरीन मंच बने।

बिहार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- ‘बिहार तो सबसे खास है। बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो चुनाव जीतने का एक ही राज है- सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है, युवा जीता, गरीब जीता है, बिहार के आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है।’ इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने महिलाओं और युवाओं को पूरी तरह से भाजपा के साथ जोड़ने की कोशिश की।

एनडीए की साइलेंट वोटर महिलाएं

प्रधानमंत्री ने कहा ‘कल से सुन रहा हूं कि साइलेंट वोटर ने एनडीए को जिताया, वह साइलेंट वोटर महिलाएं हैं। यह साइलेंट वोटर बार-बार भाजपा को वोट दे रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में ही महिलाओं को सम्मान भी मिलता है और सुरक्षा भी। कुछ इसी तर्ज पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे भाजपा के साथ जुड़ने की देशव्यापी अपील कर दी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button