अंतराष्ट्रीय खबरेंकोरोना अपडेटप्रमुख खबरें

पहली बार सार्वजनिक स्थल पर मास्क लगाए दिखे डोनाल्ड ट्रंप

आम मत | वॉशिंगटन डीसी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार मास्क पहने हुए दिखाई दिए। प्रेसिडेंशियल सील लगा काला मास्क पहने राष्ट्रपति ट्रंप सेना के अस्पताल में भर्ती घायल जवानों को मिलने गए थे। मास्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कभी मास्क पहनने वाले लोगों के खिलाफ नहीं थे। इसे पहनने का सही समय और जगह होती है।

उन्होंने ये भी कहा कि आपको पता होना चाहिए कि उनके पास हमेशा एक मास्क रहता है। जब आप हॉस्पिटल में होते हैं, खासतौर पर जब आपको कई सैनिकों से बात करनी हो, उनमें से कई का हाल ही में ऑपरेशन हुआ हो, तब मास्क पहनना अच्छा है। अमेरिका में सरकार सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए कह रही है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा इसे नजरअंदाज करते दिखाई दिए हैं।

व्हाइट हाउस का कुछ स्टाफ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के सहयोगियों और राजनीतिक सलाहकारों के एकजुट अभियान के कारण ट्रंप ने मास्क पहनने का फैसला किया है। ट्रंप के साथ मौजूद स्टाफ ने भी काले मास्क पहने थे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button