प्रमुख खबरेंविशेष

पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter पर 6 करोड़ फॉलोअर्स

आम मत | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पीएम मोदी Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में शामिल हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस समय उनके ट्विटर अकाउंट को 60 मिलियन यानी 6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

वहीं, पीएम 2354 लोगों को ही फॉलो करते हैं। सितंबर 2019 तक ट्विटर पर पीएम मोदी को 5 करोड़ लोग फॉलो करते थे। 10 महीनों में ही इस सूची में एक करोड़ लोगों का नाम जुड़ चुका है।

इसी तरह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 2.16 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1.99 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर ज्यादा लोकप्रिय नेताओं में सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। ओबामा को ट्विटर पर 120.7 मिलियन यानी 12 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

वहीं, दूसरे स्थान पर वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम है। उन्हें 83.7 मिलियन यानी 8 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसी तरह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्विटर पर 52 लाख लोग फॉलो करते हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को 1.05 करोड़ लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 25 लाख लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर से वर्ष 2009 में जुड़े थे। वहीं, राहुल गांधी वर्ष 2015 और प्रियंका गांधी पिछले वर्ष यानी 2019 में ही माइक्रोब्लोगिंग साइट ट्विटर से जुड़े हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button