अपराधप्रमुख खबरें

एपी सिंह करेंगे हाथरस कांड के आरोपियों की पैरवी, निर्भया के दोषियों के थे वकील

आम मत | नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह अब हाथरस गैंगरेप के आरोपियों का केस लड़ेंगे। इससे पहले, एपी सिंह ने ही निर्भया कांड में आरोपियों की पैरवी की थी। आरोपियों की वकालत के लिए एपी सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा वकील नियुक्त किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे राजा मानवेंद्र सिंह की तरफ से सिंह को आरोपियों का केस लड़ने के लिए कहा गया। मानवेंद्र सिंह ने पत्र में कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पैसे इकट्ठा कर वकील एपी सिंह की फीस भरेगी।

यह कहा गया पत्र में

इस पत्र में कहा गया कि हाथरस कांड के जरिए एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग करते हुए सवर्णों को बदनाम किया जा रहा है। इससे राजपूत समाज आहत हुआ है। इसलिए इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए एपी सिंह से आरोपियों की ओर से पैरवी कराने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों के परिवार ने भी सिंह से पैरवी करने के लिए कहा है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button