विशेष

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त

आम मत | नई दिल्ली

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस लवासा को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा होने वाला है।

एडीबी के अनुसार, भारत के चुनाव आयुक्तों में से एक अशोक लवासा पूर्व में केंद्रीय वित्त सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव और नागर विमानन मंत्रालय के सचिव जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। उन्हें राज्य व संघीय स्तर पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी का अनुभव है।

एडीबी ने आगे कहा कि लवासा ने पेरिस समझौते के लिए जलवायु परिवर्तन वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और भारत के राष्ट्रीय रूप से निर्धारित योगदानों को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें निजी क्षेत्र को एक प्रमुख भूमिका में शामिल किया गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button