By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: Corona in Rajasthan: शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बढ़ाया जा सकता है रात्रिकालीन कर्फ्यू, सरकार उठा सकती है कड़े कदम
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
क्षेत्रीय खबरें

Corona in Rajasthan: शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बढ़ाया जा सकता है रात्रिकालीन कर्फ्यू, सरकार उठा सकती है कड़े कदम

Last updated: अप्रैल 10, 2021 8:53 अपराह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
5 Min Read
SHARE

आम मत | जयपुर

Corona in Rajasthan: राजस्थान में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बावजूद प्रदेशवासी लापरवाह हैं। वे भीड़ में उचित दूरी, मास्क नहीं लगाना जैसे प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे तो सरकार कड़े कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही। सीएम आवास पर हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान संक्रमण बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है तथा सभी लोग स्वास्थ्य नियमों की पालना कर इसे नियंत्रित रखने में सरकार की मदद करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के प्रसार के दौरान जिस तरह सभी वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने राज्य सरकार का भरपूर सहयोग दिया और सभी स्वास्थ्य नियमों एवं अन्य दिशा-निर्देशों की पालना की उसी भावना और समर्थन की फिर से आवश्यकता है। 

बैठक में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजाबाबू पंवार तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने संक्रमण की तेज गति को नियंत्रित करने के लिए आगामी दिनों में निम्नलिखित कदम उठाने के सुझाव दिए-

Corona in Rajasthan: आने वाले दिनों में ये उठाए जा सकते हैं कदम

  • वैवाहिक एवं सामाजिक आयोजनों में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या 50 की जाए। 
  • रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि शाम 6 बजे से 6 बजे तक बढ़ाई जाए। 
  • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में धार्मिक मेलों, उत्सवों, जुलूस आदि पर रोक लगे। 
  • सरकारी कार्यालयों की तर्ज पर निजी कार्यालयों में उपस्थिति 75 प्रतिशत की जाए। 
  • रेस्टोरेंट आदि में केवल ‘टेक-अवे‘ की सुविधा की अनुमति हो। 
  • कोचिंग संस्थानों में कक्षाओं पर रोक लगाई जाए। 
  • स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए ही प्रवेश हो।  
  • बसों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत की जाए।

उदयपुर में हर तीसरा व्यक्ति मिल रहा है संक्रमित

Corona in Rajasthan: गहलोत ने बताया कि उदयपुर में सबसे तेज गति से संक्रमण फैलने के कारण  रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घण्टे की अवधि के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उदयपुर में बड़ी संख्या में टेस्ट किए जा रहे हैं, फिर भी हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है। यहां पॉजिटीविटी दर 30 प्रतिशत तक पहुंचने के साथ ही शहर के अस्पतालों में 66 प्रतिशत आईसीयू और ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा, जोधपुर और जयपुर में भी संक्रमण की गति काफी तेज है। इन शहरों में शनिवार को पॉजिटिविटी दर क्रमशः 22, 15 और 8.4 प्रतिशत रही, जो गम्भीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

कई जिलों में खत्म हो गई है कोरोना वैक्सीन

Corona in Rajasthan: गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कई स्थानों पर टीकाकरण का काम रोकना पड़ सकता है। शनिवार को कई जिलों में वैक्सीन खत्म हो गई है। उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार ने रविवार को वैक्सीन के 4 लाख डोज उपलब्ध कराने की बात कही है, लेकिन हमारे पास 5 लाख 80 हजार वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की क्षमता है, जो देश में सर्वाधिक है। ऐसे में, 4 लाख डोज एक दिन में लगाने के लिए भी पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी उपलब्ध वैक्सीन की डोज लगा देने के बाद राजस्थान चाहकर भी 11 अप्रेल से 14 अप्रेल के दौरान केंद्र सरकार के ‘टीका उत्सव‘ में दुर्भाग्य से नहीं मना सकेगा। 

Corona in Rajasthan: जोधपुर-कोटा में सर्वाधिक 600-600 संक्रमित मिले

शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिद्धार्थ महाजन ने बताया ने प्रदेश में सोमवार को 56 हजार सेम्पल टेस्ट किए गए तथा कुल 4 हजार 401 पॉजीटिव मरीज सामने आए। उन्होंने बताया कि जोधपुर और कोटा में सर्वाधिक लगभग 600-600 पॉजीटिव मामले दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की गई है तथा सार्वजनिक जगहों पर उसका असर भी देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की बढ़ती गति को देखते हुए प्रदेश के 10 शहरों के साथ ही बीकानेर में जिला कलेक्टर ने रात्रिकालीन कर्फ्यू के लिए आदेश जारी किए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, प्रमुख सचिव गृह अभय कुमार, प्रमुख सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा वैभव गालरिया, शासन सचिव स्वायत्त शासन भवानी सिंह देथा, आयुक्त परिवहन महेन्द्र सोनी, अतिरिक्त निदेशक राजपाल यादव सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

हिंदी न्यूज़ » न्यूज़ » क्षेत्रीय खबरें » Corona in Rajasthan: शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बढ़ाया जा सकता है रात्रिकालीन कर्फ्यू, सरकार उठा सकती है कड़े कदम

- Advertisement -
TAGGED:कोरोनाराज्यवार खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

व्हाट्सएप चैटबॉट ‘बाल मित्र’ लॉन्च, बच्चों को अधिकारों से संबंधित सही जानकारी देगा; गोपनीयता भी सुनिश्चित करेगा
न्यूज़

व्हाट्सएप चैटबॉट ‘बाल मित्र’ लॉन्च, बच्चों को अधिकारों से संबंधित सही जानकारी देगा; गोपनीयता भी सुनिश्चित करेगा

3 वर्ष ago
G-20 Summit Review Meeting Gurugram
क्षेत्रीय खबरें

जी-20 ग्रुप की प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

3 वर्ष ago
मैरिज रजिस्ट्रेशन Marriage Registration Karnal News
लाइफस्टाइल

बढ़ रही मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या, 70 साल के बुजुर्ग भी शामिल।

3 वर्ष ago
कम ब्याज में साढ़े 12 लाख रुपए का लोन देने का झांसा देकर ट्रेडिंग कारोबारी से ठगे 80,000 रुपए Cheated 80,000 Rupees From A Trading Businessman On The Pretext Of Giving A Loan Of 12.5 Lakh Rupees In Low Interest
अपराध

कम ब्याज में साढ़े 12 लाख रुपए का लोन देने का झांसा देकर ट्रेडिंग कारोबारी से ठगे 80,000 रुपए

3 वर्ष ago
महिला का आरोप- मायके वालों ने पीटा, शादी के 10 साल बाद लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। | How To Complaint Against The Police In India
अपराध

महिला का आरोप- मायके वालों ने पीटा, शादी के 10 साल बाद लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी।

3 वर्ष ago
4 Years Imprisonment To Molest Minor Inside Esi Hospital ईएसआई अस्पताल के अंदर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा
अपराध

ईएसआई अस्पताल के अंदर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

3 वर्ष ago
सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़
न्यूज़

मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 विदेशी समेत कुल 18 युवतियां गिरफ्तार, दोनों स्पा सेंटरों से नौ ग्राहक भी अरेस्ट

3 वर्ष ago
Rahila Bano Nooh Mewat Haryana
न्यूज़

नूंह ब्लॉक चेयरमैन चुनाव में भाजपा की हुई हार, कांग्रेस समर्थित राहिला बानो ने मारी बाजी

3 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?