हरियाणाNewsअपराधक्षेत्रीय खबरेंराज्य

महिला का आरोप- मायके वालों ने पीटा, शादी के 10 साल बाद लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी।

समालखा (पानीपत) | शादी के 10 साल बाद लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही समालखा की एक महिला ने अपने घर वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पंचवटी कॉलोनी की रहने वाली है। साल 2013 में उसकी शादी रोहतक जिले में सुरेश के साथ हुई थी। तब से ही वह अपनी शादी से नाखुश थी। वह दो बच्चों की मां बनी। 14 जनवरी को वह अपनी ससुराल से अपने मायके आ गई और 16 जनवरी को गांव मनाना के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहने लगी।

महिला ने बताया सोमवार शाम करीब 4 बजे उसका भाई, मां और भाई का दोस्त, दोस्त की पत्नी गांव मनाना में आए। वहां आते ही महिला व उसके लिव इन पार्टनर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button