By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
बुधवार, 11 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: SHRADDHA AND NIRBHAYA CASE: क्या ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में मौजूदा कानून वाकई कारगर है?
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
अपराध

SHRADDHA AND NIRBHAYA CASE: क्या ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में मौजूदा कानून वाकई कारगर है?

Last updated: दिसम्बर 9, 2022 12:32 पूर्वाह्न
Pulakit Sharma
7 Min Read
SHARE
निर्भया-श्रद्धा कांड रोकने के लिए अब बनाए जाने चाहिए कठोर कानून 

Shraddha and Nirbhaya Case – How to stop such heinous crime

छह महीने पहले दिल्ली में एक युवती की हत्या का राज कुछ ही दिन पहले फाश हुआ है, जिस दिन हत्यारे लिव इन पार्टनर (Live-In Partner) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस दिन टीवी, अखबार और लोगों की जुबान सिर्फ दो ही नाम छाए थे। पहला था हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला (Aaftab Poonawala) और दूसरा था श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar Murder Case) का। दो दिन इस पर खूब डिबेट हुई, खबरें छपीं और बातें हुईं, उसके बाद सब की यादों में चीजें धुंधली होती जा रही है। वह दिन भी आएगा, जब 2012 के निर्भया कांड (Nirbhaya Case) की तरह यह कांड भी यादों में ही रह जाएगा।

Shradha And Nirbhaya Case - How To Stop Such Heinous Crime
निर्भया-श्रद्धा कांड रोकने के लिए अब बनाए जाने चाहिए कठोर कानून 
Shradha and Nirbhaya Case – How to stop such heinous crime

ऐसा क्यों, ये सवाल आपके दिमाग में कौंधता हो या नहीं, ये मैं नहीं जानता, लेकिन ये सवाल मेरे दिमाग में हमेशा कौंधता है कि लोग तब तक ही उस घटना को याद रखते हैं, जब तक या तो वह उन पर या उनके किसी जानकार-रिश्तेदार पर ना बीती हो। या तभी तक लोग उसे याद रख पाते हैं, जब तक वह टीवी की टीआरपी और अखबार मालिकों की नजर में सुर्खियों का विषय रहे।

वर्तमान दौर में न्यूज पेपर्स सिर्फ मालिकों के हाथ की कठपूतली बन कर रह गए हैं। मालिक के हिसाब से ही रिपोर्टर को समाचार लिखना पड़ता है और संपादकीय विभाग की टीम को ठीक उसी प्रकार से संपादन का काम करना पड़ता है। अब अखबार के लोग जर्नलिज्म कम पीपीटीज्म ज्यादा कर रहे हैं।

पीपीटीज्म के बारे में बता दूं कि हर खबर को उस तरह से सजाना, जिससे उसका बढ़िया-सा पावरपॉइंट प्रजेंटेशन (PPT) बन सके। अन्यथा मालिक को पसंद आएगा नहीं और वह आपको चाय में गिरी मक्खी की तरह निकालकर थैंकयू वेरी मच कह देगा। अब समाचार पत्र के मालिक सिर्फ जर्नलिज्म करने वाले व्यक्ति को बताते हैं कि लोगों को क्या पसंद है और क्या नहीं। जैसे लोग रोज सुबह जनता दरबार में उनके पास आकर बताते हैं कि साहब, आपके अखबार में हमें ऐसी खबरें चाहिए और ऐसी नहीं।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

आप सोच रहे होंगे कि मैंने समाचार पत्र और उसके ढर्रे के बारे में तो कसीदे पढ़ दिए, लेकिन टीवी के बारे में कुछ नहीं कहा तो आपको शायद यह याद नहीं रहा होगा कि टीवी की दुनिया तो चलती ही टीआरपी (TRP) से है। जिस चैनल में जितने ज्यादा डिबेट में कलेश होंगे, उसकी टीआरपी उतनी बढ़िया रहेगी और उसे विज्ञापन भी उतने ज्यादा मिलेंगे। ऐसे में टीवी के लिए ज्यादा कहना बेहतर नहीं रहता। जैसे शराब स्वास्थ्य के लिए भले ही हानिकारक होती है, लेकिन दुकानदार की कमाई शराब बेचकर ही होगी, ज्ञान देकर नहीं। वैसे ही टीवी की कमाई टीआरपी से होगी, यानी कलेश दिखाकर, ज्ञान बखानने से नहीं।

टॉपिक पर फिर से आ जाएं तो ज्यादा बेहतर रहेगा। दिल्ली के महरौली इलाके के जंगल से पुलिस को कई हडि्डयां मिली हैं, जिनमें से एक रीढ़ की हड्‌डी भी है। अब पुलिस फॉरेंसिक जांच से पता लगाएगी कि यह श्रद्धा की ही है या नहीं।  मजे की बात यह है कि हत्यारे आफताब ने श्रद्धा की हत्या की, फिर लाश के 35 टुकड़े किए। फ्रीज खरीदा, जिसमें उन टुकड़ों को संभाल कर रख दिया। लाश को काटते समय जब थक गया तो बियर पी और सो गया। इस पूरे घटनाक्रम में उस व्यक्ति की मानसिकता सामने आ जाती है, जो खुद का धर्म मानवता बताता है (सोशल मीडिया अकाउंट पर)।

किसी भी धर्म को मानने वाला व्यक्ति इतनी नृशंसता से अगर किसी के टुकड़े करता है तो इससे सिर्फ एक ही चीज साफ होती है कि वह व्यक्ति बहुत ज्यादा नृशंस है, क्योंकि आफताब उसी फ्रीज से 18 दिन तक पानी निकाल कर पीता रहा, जिसमें उसने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े रखे थे। मैं नहीं जानता कि उसे क्या सजा मिलेगी और कितने दिन में मिलेगी, लेकिन लोगों को जागना होगा, उन्हें यह सोचना और अपने जेहन में बैठाना होगा कि क्या उन्हें इस देश में आफताब जैसे लोग चाहिए या श्रद्धा जैसे।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

श्रद्धा और निर्भया कांड

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

हम निर्भया जैसी नृशंसता की बात तो करते हैं, लेकिन कभी ये मांग नहीं करते सरकार से कि ऐसे अपराध करने वाले लोगों के लिए सख्त से सख्त कानून बनाया जाए। मानवाधिकारों की बात तभी अच्छी लगती है, जब समाज में मानवीय काम हो रहे हों और निर्भया-श्रद्धा जैसे कांड साफ बताते हैं कि हमारे समाज में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। इसे सही चलाने के लिए हमें यानी जनता को ही आगे आना होगा, क्योंकि सरकारें सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करेगी और कोर्ट हर बात का स्वत: संज्ञान लेता नहीं फिरेगा।

हमेें अपने जन प्रतिनिधियों से सवाल करना होगा कि क्या हमारी बेटियां ऐसे ही डर के साये में जीती रहेंगी? कब तक इंसाफ के लिए सालों साल इंतजार करना पड़ेगा। कब तक विकृत मानसिकता के लोग बेखौफ ऐसे अपराध करते रहेंगे? जब तक इस देश में ऐसे अपराधों के लिए कठोर कानून नहीं बन जाता, तब तक ये खेल शायद ऐसे ही चलता रहे। उम्मीद यही है कि केंद्र और राज्यों की सरकारें अब जागें और ऐसे कृत्यों (श्रद्धा और निर्भया कांड) पर राजनीति से ऊपर उठकर कठोर कानून बनाने की पहल करें।

- Advertisement -
Article By- पुलकित शर्मा  (Pulakit Sharma) (लेखक के पास पत्रकारिता में 14 साल से अधिक का कार्य अनुभव है और विभिन्न प्रसिद्ध समाचार पत्रों और मीडिया हाउस के साथ रिपोर्टर, लेखक और संपादक के रूप में काम किया है।) 
DISCLAIMER: ये लेखक की निजी राय हैं। 

हमें खबरों और लेखों को और बेहतर करने में मदद करें

[formidable id=”2″]

Follow us: AAM MAT INDIA | E-Paper

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

हिंदी न्यूज़ » अपराध » SHRADDHA AND NIRBHAYA CASE: क्या ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में मौजूदा कानून वाकई कारगर है?

- Advertisement -
TAGGED:Murder Case
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

File
अपराध

हाथरस कांडः सीबीआई ने केस किया टेकओवर, जल्द शुरू करेगी जांच

6 महीना ago
Cyber Crime, Digital Arrest, Rbi Alert
अपराध

🚨 डिजिटल अरेस्ट फर्जी कॉल से सावधान! – आरबीआई की सतर्कता संदेश पर आधारित विशेष खबर

11 महीना ago
Sanjiv Maheshwari Jiva Wife Plea In Supreme Court
अपराध

गैंगस्टर जीवा की विधवा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

3 वर्ष ago
Court Room, Judge Chair, Sirsa Court, Court News,
अपराध

Sirsa Court: जज की कुर्सी पर बैठा आरोपी, भेजा जेल

3 वर्ष ago
Supreme Court Bail Verdict On Godhra Rail Incident,
अपराध

Godhra Rail Incident: गोधरा ट्रेन अग्निकांड के 8 दोषियों को जमानत, चार को राहत नहीं

3 वर्ष ago
Wife Harassing Husband, Parivar Paramasrsh Kendra
अपराध

55 पतियों ने पत्नियों के अन्याय से मुक्ति दिलाने को लगाई गुहार

3 वर्ष ago
Illegal Liquor Shops Rajasthan Vidhan Sabha Parsadi Lal Meena Jaipur Rajasthan News
राजनीति

अवैध रूप से संचालित शराब की दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी – आबकारी मंत्री

3 वर्ष ago
Blackmailing Racket Exposed, Jaipur Crime News
अपराध

19 कारोबारियों पर दर्ज कराए गए 56 फर्जी केस, ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़

3 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?