By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सोमवार, 2 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: Sant Vijay Das Death Case | मुख्यमंत्री से मिला साधुओं का प्रतिनिधिमंडल; प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार (31 July 2022)
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
क्षेत्रीय खबरें

Sant Vijay Das Death Case | मुख्यमंत्री से मिला साधुओं का प्रतिनिधिमंडल; प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार (31 July 2022)

Last updated: अगस्त 14, 2022 8:13 अपराह्न
आम मत
7 Min Read
SHARE

NEWS UPDATES SANT VIJAY DAS DEATH CASE

मुख्यमंत्री से मिला साधुओं और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

  • भरतपुर के आदिबद्री व कनकांचल क्षेत्र में समस्त खनन गतिविधियाें पर रोक, क्षेत्र की समस्त राजकीय भूमि वन विभाग को हस्तातंरित – मुख्यमंत्री
  • महंत श्री विजयदास का निधन अत्यंत दुःखद
  • क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं का होगा विकास
  • प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार
Rajasthan | News Desk AAM MAT

जयपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर के पसोपा व आस-पास के गांवों से आए साधु, महंत, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर महंत श्री विजयदास (Sant Vijay Das) के निधन पर संवेदना व्यक्त की और उनकी सभी मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया। श्री गहलोत ने कहा कि साधुआें की मांग को ध्यान में रखते हुए धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र में चल रहे सभी प्रकार के खनन को प्रतिबंधित करने के लिए सरकार द्वारा पहले ही सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी थी। इसके बावजूद दिवंगत महंत श्री विजयदास जी (Mahant Vijay Das) का निधन अत्यंत दुखद है।

Highlights
  • NEWS UPDATES SANT VIJAY DAS DEATH CASE
  • मुख्यमंत्री से मिला साधुओं और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल
  • भरतपुर के आदिबद्री और कनकचल क्षेत्र में सभी खनन गतिविधियों पर रोक : मुख्यमंत्री
Sant Vijay Das Death Case | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (Cm Gehlot) से मिला साधुओं का प्रतिनिधिमंडल; प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार
मुख्यमंत्री गहलोत (cm gehlot) से मिला साधुओं और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल; प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार

भरतपुर के आदिबद्री और कनकचल क्षेत्र में सभी खनन गतिविधियों पर रोक : मुख्यमंत्री

श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित निर्णय करके उक्त क्षेत्र की सभी वैध खनन गतिविधियां बंद कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही इस भूमि को वन विभाग को हस्तातंरित कर दिया गया है। पूर्व में भी संतों की मांग पर सरकार द्वारा क्षेत्र में चल रही वैध खानों को बंद करवाया गया था तथा वर्तमान में 46 वैध खानों को बंद कराने व अन्यत्र स्थानान्तरित करने का कार्य किया जा रहा हैंं।

साधु-संतों ने बातचीत में स्वीकार किया कि यह एक जटिल प्रक्रिया है तथा उन्होंने इसे दो महीने में पूर्ण की मांग की, जिस पर सरकार ने इस समयसीमा में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्री गहलोत ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण जिनकी आजीविका खानों पर निर्भर थी, उनकी समझाईश करने में भी समय लगता है परन्तु फिर भी कार्य तेजी सेे आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन को दी गई मांगों में से डीग सीकरी मार्ग से पशुपति नाथ मंदिर तक सड़क निर्माण, दिवंगत महंत श्री विजयदास जी (Sant Vijay Das) के नाम से द्वार का निर्माण तथा पशुपति नाथ मंदिर पहाड़ के ऊपर हाईमास्ट लाईट लगाने की मांगें स्वीकार कर ली गई है। वहीं पशुपति नाथ मंदिर के भव्य निर्माण व बिजलीघर स्वीकृत करने पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

इस संबंध में पर्यटन मंत्री श्री विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन एवं देवस्थान विभाग की टीमों द्वारा आदिबद्री तथा कनकांचल आदि क्षेत्रों का दौरा करके विकास के 84 कार्यों की पहचान की जा चुकी है। इनमें मुख्य रूप से आदिबद्री धाम में यात्री सुविधाओं का विकास, छतरी निर्माण, गौरी कुण्ड का जीर्णोद्धार, यात्रियों के लिए आरामगृह आदि कार्य हैं। इन कार्यों के लिए सर्वे किया जा चुका है तथा जल्द इनको पूरा करवाया जाएगा।

इससे पूर्व आदिबद्री धाम के महंत श्री शिवराम दास जी एवं पशुपति नाथ मंदिर के नवनियुक्त महंत श्री भूरा बाबा ने धरना समाप्ति के तुरन्त बाद खनन क्षेत्र को वन क्षेत्र में परिवर्तित करने के आदेश पारित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश से धरना समाप्ति के तुरन्त बाद ही प्रशासन ने पसोपा व आस-पास के क्षेत्र में सड़क एवं स्वागत द्वार के निर्माण कार्याें हेतु स्वीकृति जारी कर दी है।

प्रतिनिधिमंडल ने भरतपुर के पसोपा में बृज क्षेत्र के पर्वतों की रक्षा करने के लिए तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिनमें मुख्य रूप से क्षेत्र में पर्यटन एवं विकास की संभावनाओं से संबंधित मांगें शामिल थी।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

आदिबद्री के महंत शिवराम दास जी ने कहा कि पसोपा व आस-पास की स्थानीय जनता प्रशासन के कार्यों से संतुष्ट है तथा क्षेत्र में शांति एवं विकास की पक्षधर है। उन्होंने आदिबद्री तथा कनकांचल को वन विभाग को हस्तातंरित करने के ऎतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य श्री मोहन सिंह गुर्जर, पसोपा से श्री सुल्तान सिंह, विजय सिंह, श्री महावीर सिंह, श्री अनेक सिंह, श्री गुल्ले पहलवान, श्री हरीसिंह काहरिका, श्री शंकर गुर्जर, श्री गजेन्द्र उदयपुरी, श्री रूगन लम्बरदार, श्री ज्ञाना पटेल, श्री परमाल तथा अन्य ग्रामीण शामिल थे।

कौन हैं महंत श्री विजयदास (Sant Vijay Das)?

महंत श्री विजयदास भिवानी हरियाणा के बड़वाना गांव के रहने वाले हैं. 2002 में मान मंदिर बरसाना में आकर संत बन गए थे. इससे पूर्व फरीदाबाद की एक कपड़ा फैक्ट्री में वह डिजाइनर एक्सपर्ट थे. एक हादसे में उनके पुत्र और पुत्रवधू की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी पौत्री दुर्गा के साथ मान मंदिर बरसाना आकर रहने लगे. यहां आंदोलन के दौरान गांव पसोपा में मंदिर के महंत बनाए गए. फिलहाल उनकी पौत्री दुर्गा मान मंदिर के गुरुकुल में रहती हैं.

- Advertisement -

भरतपुर क्षेत्र में खनन के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले महंत श्री विजयदास (Sant Vijay Das) का 23 जुलाई 2022 को निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

हिंदी न्यूज़ » न्यूज़ » क्षेत्रीय खबरें » Sant Vijay Das Death Case | मुख्यमंत्री से मिला साधुओं का प्रतिनिधिमंडल; प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार (31 July 2022)

- Advertisement -
TAGGED:Bharatpur Newsillegal mining in rajasthanराज्यवार खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Heat Wave Alert In Rajasthan
मौसम

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हीटवेव की स्थिति – मौसम विभाग की किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी

11 महीना ago
Famous City Jaipur, Pink City Jaipur, Amer Fort Jaipur,
Famous Cities

जयपुर

1 वर्ष ago
Jaipur Tanker Accident: भांकरोटा में टैंकर धमाके से भीषण आग, 4 की मृत्यु, कई घायल |

Jaipur Tanker Accident: भांकरोटा में टैंकर धमाके से भीषण आग, 4 की मृत्यु, कई घायल

1 वर्ष ago
Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024
न्यूज़

राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट: संभावनाओं का नया युग

1 वर्ष ago
Udaipur City Palace Dispute, Lakshya Raj Singh
न्यूज़

उदयपुर के सिटी पैलेस का विवाद सुलझा, पर्यटकों के लिए फिर खुले द्वार

1 वर्ष ago
Local News Rajasthan, Phalodi News Aam Mat, Rajasthan Local News,
न्यूज़

बापिणी तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों का धरना: प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

1 वर्ष ago
Leopard Attack
न्यूज़

सीकर में लेपर्ड का आतंक: युवक पर हमला, रिहायशी इलाके में फैली दहशत

1 वर्ष ago
पुष्कर पशु मेला 2024: ध्वजारोहण के साथ भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक और खेलकूद का आयोजन |
यात्रा एवं पर्यटन

पुष्कर पशु मेला 2024: ध्वजारोहण के साथ भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक और खेलकूद का आयोजन

1 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?