राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

Gujarat Municipal Election Result: सभी 6 पालिकाओं में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस की करारी हार

आम मत | अहमदाबाद

गुजरात में 6 महानगर पालिका के चुनाव परिणाम ((Gujarat Muncipal Election Result)) मंगलवार को घोषित हो गए। इसमें सत्तारुढ़ भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। इन 6 पालिकाओं की 576 सीटों में से 401 सीटें भाजपा और महज 50 सीटें ही कांग्रेस जीत पाई। गुजरात की अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर महानगर पालिका के परिणाम के लिए सुबह से ही मतगणना हो रही थी।

बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम मशीन से मतगणना की जा रही है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं।

सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी।

Gujarat Municipal Election Result: कुल 2276 प्रत्याशी मैदान में

सभी 6 मनपा यानी महानगर पालिका में कुल 2276 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। भाजपा ने कुल 577, कांग्रेस ने 566, आम आदमी पार्टी ने 470, राकांपा ने 91, अन्य पार्टियों ने 353 और 228 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। गांधीनगर और जूनागढ़ को छोड़कर इन छह नगर निगमों का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। इस वजह से निगम सरकार को भंग कर दिया गया था। म्युनिसिपल कमिश्नर ही निगम को चला रहे थे।

Gujarat Municipal Election Result: लंबे समय से भाजपा काबिज

Gujarat Municipal Election Result: अहमदाबाद, राजकोट, जामनगर, भावनगर, वडोदरा और सूरत मनपा में लंबे समय से भाजपा का ही कब्जा रहा है। सूरत में 1990, भावनगर-जामनगर में 1995, राजकोट-वडोदरा में 2005 और अहमदाबाद मनपा में 2008 से ही भाजपा का कब्जा रहा है। पिछले चुनाव में राजकोट को छोड़कर बाकी पांचों मनपा में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की थी।

Gujarat Municipal Election Result: गत चुनाव में अहमदाबाद में कुल 192 सीटों में से 142 भाजपा तो 49 कांग्रेस ने जीती थी। वहीं, राजकोट की 76 में से 38 सीटों पर भाजपा तो 34 पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। जामनगर की 64 सीटों में से 38 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।

Gujarat Municipal Election Result: इसी तरह, भावनगर की 52 में से 34 सीटें भी भाजपा के खाते में गई थी। वडोदरा में एकतरफा जीत हासिल करते हुए भाजपा ने 76 में से 57 सीटें अपने नाम की थी। वहीं, सूरत मनपा की 120 सीटों में से 80 सीटें जीतते हुए भाजपा ने अपना बोर्ड बनाया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button