By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: OM Birla: सदन में निरंतर व्यवधान पैदा करना संसद और देश के हित में नहीं
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
देश

OM Birla: सदन में निरंतर व्यवधान पैदा करना संसद और देश के हित में नहीं

Last updated: अप्रैल 7, 2023 12:24 पूर्वाह्न
Kumar Arvind
5 Min Read
SHARE

आम मत | नयी दिल्ली,

Loksabha Speaker Om Birla News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि संसद सत्र के दौरान सदन में निरंतर व्यवधान, सदन में सदस्य का अनुचित आचरण या व्यवहार लोकतंत्र की इस महान संस्था और देश के लिए हितकारी नहीं है। श्री बिरला ने कहा कि सदन में मर्यादाओं के अनुरूप आचारण की उच्च कोटि की परंपरा रही है, लेकिन इस बार बजट सत्र के दौरान कुछ सांसदों का आचरण ठीक नहीं रहा।

Parliament Of India, Loksabha Speaker Om Birla
Latest Hindi News Parliament of India

उल्लेखनीय है कि सत्रहवीं लोकसभा का ग्यारहवां सत्र 31 जनवरी 2023 को प्रारंभ हुआ और गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। इस बजट सत्र में मध्यावकाश के बाद अधिकांश समय सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध की भेट चढ़ गया। लोक सभा में मध्यावकाश के पहले के हिस्से में 83 प्रतिशत काम हुआ लेकिन उत्तरार्ध में हंगामे के चलते पांच प्रतिशत काम ही हो सका।

Om Birla News in Hindi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सम्बंधित खबरें

श्री बिरला (Speaker Om Birla) ने सदन के प्रति सदस्यों के दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि सदन चर्चा के लिए है और वे हर विषय पर चर्चा करवाना चाहते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सदन के बीचोबीच आकर कुछ सदस्यों का सदन की गरिमा को गिराना कतई उचित नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सभी सदस्यों को सदन में बोलने के लिए सदैव पर्याप्त समय एवं अवसर दिया है तथा कई बार सदन देर रात्रि तक चला है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

Indian Parliament News: श्री बिरला ने कहा कि अनुचित व्यवहार सदन और देश की लोकतान्त्रिक मर्यादाओं के लिए अनुचित है। उन्होंने कहा कि सदन उच्च कोटि की मर्यादाओं का केंद्र रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कुछ सदस्य किसी विषय पर चर्चा नहीं करना चाहते और सदन की कार्यवाही को सुनियोजित रूप से बाधित करते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र में हुए कामकाज के विषय में बताया कि सत्र 31 जनवरी, 2023 को आरंभ हुआ था जिसमें 25 बैठकें हुई, जो लगभग 45 घंटे 55 मिनट तक चलीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जनवरी 2023 अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 13 घंटे 44 मिनट तक चर्चा हुई जिसमें 143 सदस्यों ने भाग लिया। सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को बजट प्रस्तुत किया था, जिस पर सामान्य चर्चा 14 घंटे 45 मिनट तक चली जिसमें 145 सदस्यों ने भाग लिया और वित्त मंत्री ने चर्चा का उत्तर दिया।

केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुदानों की मांगों को सभा द्वारा 23 मार्च को स्वीकृत किया गया तथा संबंधित विनियोग विधेयक पारित किया गया। उसके उपरांत सदन में वित्त विधेयक पारित किया गया। लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान, आठ सरकारी विधेयक पुर:स्थापित किए गए तथा छह विधेयक पारित किए गए।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

श्री बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 29 तारांकित प्रश्नों का मौखिक उत्तर दिया गया। प्रश्न काल के बाद सदस्यों द्वारा अविलंबनीय लोक महत्व के कुल 133 मामले उठाए गए तथा नियम 377 के अधीन कुल 436 मामले लिए गए। उन्होंने कहा किया कि लोकसभा की विभागों से संबद्ध स्थायी समितियों ने 62 प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। सत्र में निदेश 73ए के अधीन 14 और संसदीय कार्य मंत्री द्वारा संसदीय कामकाज के संबंध में दिये गये तीन वक्तव्यों सहित 23 वक्तव्य दिए गए। सत्र के दौरान 2799 पत्र सभा पटल पर रखे गए।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

लोकसभा में बजट सत्र के पहले भाग की उत्पादकता 83.80 प्रतिशत रही, जबकि दूसरे भाग की उत्पादकता 5.29 प्रतिशत रही। कुल मिला कर 17वीं लोक सभा के ग्यारहवें सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 34.85 प्रतिशत थी।


नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

- Advertisement -
सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

हिंदी न्यूज़ » न्यूज़ » देश » OM Birla: सदन में निरंतर व्यवधान पैदा करना संसद और देश के हित में नहीं

- Advertisement -
TAGGED:Latest News ParliamentOM BirlaParliament of IndiaPolitics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

राजस्थान बजट 2026-27: 6.10 लाख करोड़ का विकास खाका, क्या 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

3 सप्ताह ago
Indian Budget 2026 Income Tax Slab 2026
अर्थव्यवस्था

बजट 2026: आयकर स्लैब जस के तस, मिडिल क्लास को नहीं मिली नई राहत

1 महीना ago
Budget 2026 Live Updates Hindi, Nirmala Sitaraman, Indian Budget 2026,
अर्थव्यवस्था

इतिहास बना रहा Budget 2026: रविवार को खुला शेयर बाजार, हर ऐलान पर Live नजर

1 महीना ago

राजस्थान बोर्ड: 3-12 सितंबर तक होंगी पूरक परीक्षाएं

6 महीना ago
अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन | Alibaba
विदेश

अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन

6 महीना ago
अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई | America First Vaccination
विदेश

अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई

6 महीना ago

कोरोना तुझे हराएंगे, हम वॉरियर्स कभी हार नहीं पाएंगे

6 महीना ago

सुशांत केसः 90 दिन में रिया और उनके परिवार पर खर्च हुए थे 3.25 करोड़

6 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?