फूड ट्रेजर

Veg Protein Diet: कैसे शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 7 सब्जियां?

आम मत | नई दिल्ली

Veg Protein Diet – Include these veggies in your diet plan

Veg Protein Diet: शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये सब्जियां
Veg Protein Diet Plan
Veg Protein Diet - Include these veggies in your diet plan
Veg Protein Diet: कैसे शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 7 सब्जियां? 7

बॉडी बनानी है तो प्रोटीन भरपूर लेना होगा, वेज खाने (Veg Protein Diet Plan) में इतना प्रोटीन नहीं होता, जितना नॉनवेज में होता है। ये कुछ बातें हैं जो आपको जिम जाने के दौरान सुनने को मिलती होंगी। ये ही बातें वजन कम करने के दौरान भी सुनने को मिलती है। इस खबर में हम आपको उन सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा।

Veg Protein Diet plan | वेज प्रोटीन डाइट प्लान |

Veg Protein Diet: शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये सब्जियां
Veg Protein Diet Plan
Veg Protein Diet - Include these veggies in your diet plan
Veg Protein Diet: कैसे शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 7 सब्जियां? 8
1. फूलगोभी | Cauriflower

यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे तरीबन हर व्यक्ति पसंद करता है। इसे लोग कई तरीके से बनाते हैं, कुछ इसके परांठे भी बनाते हैं। इस सब्जी में प्रोटीन, कैलोरीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन के गुण बड़ी मात्रा में होते हैं।

2. मशरूम | Mushroom

वैसे तो मशरूम काफी बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। अगर आप मोटे हैं और वजन करना चाहते हैं। या आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको मशरूम का सेवन करना चाहिए। मशरूम में कैल्शियम, विटामिन डी आदि के अलावा प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी होता है।

3. पालक | Spinach

इस पत्तेदार सब्जी में प्रोटीन के अतिरिक्त आयरन, फाइबर और विटामिन बी भी काफी मात्रा में पाया जाता है।

4. ब्रोकली | Broccoli

कुछ कुछ फूलगोभी सी दिखने वाली सब्जी ब्रोकली भी उन सब्जियों में से एक हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है। इसलिए प्रोटीन और आयरन के लिए आप इस सब्जी को भी खाना शुरू कर सकते हैं।

5. हल्की आंच पर भुने आलू | Roasted Potato

अगर आप आलू खाने के शौकीन हैं तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आप आलू को मीडियम साइज में काटेंगे और हल्की आंच में भुनेंगे तो ऐसे आलू से आपको प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मिलेंगे।

6. मक्का | Corn

सर्दियों में मक्का खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इसमें प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।

7. मटर | Peas

आलू हो या पनीर, मटर किसे अच्छा नहीं लगता। मटर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।

Follow us: Facebook | YouTube

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button